28.3 C
New York
Saturday, July 27, 2024

जय भानुशाली का जीवन परिचय । Jai Bhanusali biography in hindi

 

jay bhanushali biography
jay bhanushali biography hindi 

कौन है जय भानूशाली।Who is Jai Bhanusali ?

TOC

जय भानुशाली को एक टैलेंट होस्ट, डांसर और एक बेहतरीन अभिनेता भी माना जाता है। जिन्होंने भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनका जन्म 25 दिसंबर 1984 को अहमदाबाद, गुजरात, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2005 में टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से की थी और फिर साल 2014 में उन्होंने हिंदी फिल्म हेट स्टोरी 2 से अपना बॉलीवुड फिल्म मे डेब्यू किया था। हालांकि, जय भानुशाली को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ एंकरों में से एक माना जाता है।वह झलक दिखलाजा, नच बलिए सीजन 5, सुपर मॉम डांस, डांस इंडिया डांस, लिटिल मास्टर और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। जय ने हेट स्टोरी 2, प्लेटफॉर्म नंबर 6 और एक पहेली लीला जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

जय भानुशाली का जीवनी

पुरा नाम –  जय भानूशाली

उपनाम  –  जय

व्यवसाय  – अभिनेता, होस्ट, डांसर

जय भानुशाली की व्यक्तिगत जानकारी

जन्म  – 25 दिसंबर 1984

जन्म स्थान  – अहमदाबाद गुजरात भारत 

उम्र  –  37 वर्ष 2021 के अनुसार

स्कूल /विद्यालय  –  बीपीएम हाई स्कूल मुंबई महाराष्ट्र

गृह नगर   –  मुंबई महाराष्ट्र

नागरिकता   –  भारतीय

धर्म  –  हिंदू 

राशि  –  मकर 

शौक   –  क्रिकेट खेलना, स्केच बनाना एवं वीडियो गेम खेलना 

पत्नी का नाम  –   माही विज

फिल्म डेब्यू  –  हेट स्टोरी 2 (वर्ष 2014)

टीवी डेब्यू  –  कसौटी जिंदगी की (2005)

जय भानुशाली शारीरिक व्यास, ऊंचाई, वजन

ऊंचाई Height – 5’8” फिट में

वजन/भार Weight  – 65kg किलोग्राम में

शारीरिक फिगर  

छाती  –  38 इंच 

कमर  –  32 इंच

बायसेप –  15 इंच

आंखों पर रंग गहरा भूरा

बालों का रंग काला

जय भानुशाली के प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा

जय भानुशाली का जन्म 25 दिसंबर 1984 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। जय के माता-पिता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उनकी एक बहन है जिसका नाम हेतल भानुशाली है।  उन्होंने बीपीएम हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।

इन्हें भी पढ़ें 

 ॰ बॉलीवुड की खुबसूरत,टाईलैंट और उभरती हुई     अभिनेत्री मौनी रॉय का जीवन परिचय।

जय भानुशाली की परिवारिक जीवन,शादी,पत्नी।Jai Bhanusali family, marriage, wife 

jay bhanushali family photo
Bhanushali family image:source Instagram 

इन्होंने टीवी एक्टर माही विज से 11 नवंबर 2011 को शादी की थी। माही विज टीवी की जानी मनी एक्टर है। माही कई रियलिटी शो में कंस्ट्रक्टेट रह चुकी है। भानुशाली और पत्नी माही विज एक साथ टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में भाग लिया था जिसमें दोनों विजेता भी रही थी। भानुशाली और विज के घर लंबे इन्तज़ार के बाद वर्ष 2019 को बेटी ने जन्म लिया। जिसका नाम तारा रखा है।

जय भानुशाली का करियर।Jai Bhanusali career 

जय भानुशाली ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया फिर उन्होंने अपना टीवी डेब्यू वर्ष 2005 में उस समय के सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की के एक छोटे से किरदार से किया आगे साल 2006 में उन्होंने एंकर में हाथ आजमाया। उसके बाद उन्होंने साल 2007 में टीवी शो धूम मचाओ धूम में काम किया।

 वह एक और सीरियल कयामत का हिस्सा रहे थे,इस शो से जय को टीवी की दुनिया में पहचान मिलने लगी।  साल 2009 में उन्होंने डांस इंडिया डांस रियलिटी शो की मेजबानी की जिसके दौरान वे रियलिटी शो झलक दिखला जा में एक प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दिये थे। वर्ष 2012 में उन्होंने टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो नच बलिए में पत्नी माही विज के साथ भाग लिया जिसमें दोनों विजेता बने। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2014 में हिंदी फिल्म हेट स्टोरी 2 के साथ हिंदी फिल्म मे अपनी  शुरुआत भी की थी। फिर 2015 में एक पहेली लीला और 2014 में देसी कट्टे जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

 जय भानुशाली को लोग एक अभिनेता से ज्यादा एक सर्वश्रेष्ठ एंकर के रूप मे ज्यादा जानते है। वह टीवी शो डांस इंडिया डांस, सुपर मॉम डांस इंडिया, डांस रियलिटी मास्टर सुपरस्टार और इंडियन आइडल जैसे कई बड़े रियलिटी शो में एंकर के रूप में दिखाई दी हैं।

Also read 

     आइटम सॉन्ग गर्मी,ओ साकी साकी,और आओ कभी हवेली पे जैसे हिट बॉलीवुड सॉन्ग पर आइटम डांस करने वाली नोरा फतेही का जीवन कहानी 

Jay bhanushali adopted child hindi।जय भानुशाली के द्वारा किए गए सामाजिक कार्य

जय भानुशाली एक एक्टर के आलावा अपने भले कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज ने साल 2017 में 2 बच्चों को गोद लिया है। बेटे का नाम राजवीर और बेटी का नाम खुशी है। जय ने बताया कि उसके माता-पिता हमारे साथ काम करते हैं। जय और उनकी पत्नी दोंनो को अपने बच्चों की तरह पालन-पोषण करते हैं। दोनों के इस बेहतरीन कार्य के लीये  लोगों ने काफी सराहना की है।

जय भानुशाली से जुड़े तथ्य, फैक्ट। Jai Bhanusali facts 

  • जय ने टीवी रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में अपनी पत्नी माही विज के साथ वर्ष 2012 में भाग लिया था जिसमें वह विजेता बने थे।

  • जय भानुसाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से की थी।

  • जय भानुशाली और पत्नी माही विज ने साल 2017 में 2 बच्चों को गोद लिया था। बेटे का नाम राजवीर और बेटी का नाम खुशी है।

  • जय को टीवी की दुनिया में पहली पहचान साल 2007-09 में आए टीवी शो कयामत से मिली।

जय भानुशाली से जुड़े विवाद। Jai Bhanusali controversy 

जय भानुशाली jay bhanushali पहली बार विवादों के कारण तब सुर्खियों में आए जब उनकी पत्नी माही विज के साथ उनकी फिल्म हेट स्टोरी 2 में अभिनेत्री सुरवीन चावला के साथ बोल्ड सीन करने के लिए झगड़ा हुआ था। दूसरी बार भानुशाली विवादों में घिर गए थे जब 2017 में उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया था 2 साल बाद 2019 मे जब उनके घर बेटी ने जन्म लिया उसके कुछ समय बाद लोगों ने जय और माही पर सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया था कि अब वह गोद लीये दोनों बच्चों को ठीक से नहीं पालती हैं। हालांकि भानुशाली ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि दोनो बच्चे  मेरे लिए अपनो से बढकर हैं। फिर वह साल 2021 में तब विवादों में आए जब भानुशाली ने अपनी पत्नी माही विज और बेटी के साथ फोटो खिंचवाने के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर कर माही विज ने कहा कि मुझे यह तस्वीर पसंद नहीं आई और फिर उन्होंने अपने पति भानुशाली को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद भानुशाली इस विवाद के कारण सुर्खियों में आ गये।

जय भानुशाली को मिले अवार्ड,एवं उपलब्धियां। Jai Bhanusali  Awards, Achievement 

टीवी शो पर बेहतरीन टीवी होस्ट और जबरदस्त एक्टिंग के चलते जय भानुशाली को कई बार अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है जो इस प्रकार है:-

  •  कयामत के लिए उन्हें पहली बार न्यू कमर मेल का सर्वश्रेष्ठ सहायक किरदार के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • वर्ष 2009-10 के सर्वश्रेष्ठ होस्ट के लिए रिश्ते पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • वर्ष 2010-12 में डांस इंडिया डांस के लिए सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड मिला।

  • वह साल 2012-13 में नच बलिए सीजन 5 के विनर रहे थे। इस प्रतियोगिता में वह अपनी पत्नी माही विज के साथ एक प्रतियोगी थे।

जय भानूशाली टीवी शो लिस्ट।Jay bhanushali tv show list hindi 

वर्ष       टीवी शो

2007   –  धूम मचाओ धूम 

2004   –  इंडियन आइडल 

 2005  –   नच बलिए

 2009  –   डांस इंडिया डांस 

2010   –  डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स

 2012  –   डांस के सुपरकिड्स 

2017   –  द ड्रामा कंपनी

 2019  –   सुपर सिंगर 

2016-21 –  सुपर डांसर

जय भानुशाली बिग बॉस 15। jay bhanushali bigg boss 15 in hindi 

जय भानुशाली को एक बेहतरीन एंकर और एक अच्छे टीवी अभिनेता के रूप में देखा गया। भानुशाली कई टीवी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं और कई में विनर भी रह चुकी हैं। जय इस साल 2021 में बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं। अब तक बिताए अपने समय में उन्हें बिग बॉस के अन्य सदस्यों से बेहतर प्रदर्शन करते देखा गया है। अगर ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा तो वह बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीत सकते हैं।

जय भानुशाली के पसंदीदा चीजें।Jai Bhanusali favourite things 

पसंदीदा भोजन पानी पुरी

पसंदीदा अभिनेत्री बिपाशा बसु

पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार

पसंदीदा स्थान लद्दाख

पसंदीदा खेल क्रिकेट एवं फुटबॉल

इन्हें भी पढ़ें

    • जादूगर सुहानी शाह की जीवनी और जाने सुहानी शाह के बारे में 5…

     UN मे पाकिस्तान की कड़ी निंदा की और फटकार लगने वाली भरतीय शेरनी स्नेहा दुबे का जीवन परिचय।

    ॰  20 बेहतरीन भक्ति स्टेटस,सुविचार 

    ॰  ये चीजें भारत को दुनिया से बेहतर बनाती हैं।

     इस दिवाली आपके लिए लेकर आये हैं पांच सबसे ज्यादा मुनाफे वाला बिजनेस जानने के लिए क्लिक करें 

   

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles