18.1 C
New York
Thursday, June 8, 2023

आयुष शर्मा जीवन परिचय – gyangoal

कौन है आयुष शर्मा? | Who’s Aayush Sharma

TOC

आयुष शर्मा एक भारतीय फिल्म अभिनेता और एक व्यवसायी भी हैं। जो हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म लवरात्रि से की थी। उन्होंने फिल्म के अलावा धोलिदा, मांझा जैसे म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ है इस फिल्म में उनके साथ दबंग खान भी नजर आने वाले हैं।

 

 

आयुष शर्मा का जीवन परिचय ।Aayush Sharma biography hindi

पूरा नाम – आयुष शर्मा

व्यवसाय  –  अभिनेता और बिजनेसमेन

 

आयुष शर्मा  की व्यक्तिगत जानकारी। Aayush Sharma Personal information

जन्म  –  26 अक्टूबर 1985

उम्र  –  32 वर्ष 2021 के अनुसार

जन्म स्थान  –  मंडी हिमाचल प्रदेश भारत

होम टाउन   –  नई दिल्ली

स्कूल   –  दिल्ली पब्लिक स्कूल नई दिल्ली

कॉलेज  –  ज्ञात नहीं

शैक्षणिक योग्यता  –  ज्ञात नहीं

राशि  –  वृश्चिक

नागरिकता  –  भारतीय

धर्म  – हिंदू

डेब्यू फिल्म  –  लवरात्रि वर्ष 2018

जाति  –  ब्राह्मण

वर्तमान पता   –  बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र भारत

पत्नी  – अर्पिता खान

 

इन्हें भी पढ़ें 
       

 

आयुष शर्मा का शारीरिक आंकड़े, ऊंचाई, वजन।Aayush Sharma Physical stats Height,Weight

ऊंचाई Height – 5’9” फीट में

वजन/भार Weight – 70kg किलोग्राम

बॉडी फिगर  –  छाती 40 इंच, कमर 30 इंच, बायसेप 14 इंच

आंखों का रंग गहरा भूरा

बालों का रंग काला

 

॰  भुवन बाम (BB ki vines) का जीवन परिचय और जाने इनके सफलता के पीछे की कहानी  

 

आयुष शर्मा प्रारंभिक जीवन। Aayush Sharma early life 

आयुष शर्मा का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को मंडी हिमाचल प्रदेश भारत में हुआ था। उनके दादा सुखराम शर्मा जो हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उनके पिता अनिल शर्मा भी कई वर्षों तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे, हालांकि कुछ वर्षों के बाद 2012 में वे भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। आयुष ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से पुरी की। फिर मुंबई के एक कॉलेज से स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की।

 

 

 

आयुष शर्मा का परिवार। Aayush Sharma family

आयुष शर्मा का जन्म मंडी हिमाचल प्रदेश के एक उच्च वर्गीय परिवार में हुआ था। पिता का नाम अनिल शर्मा जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और फिर भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। उनकी मां सुनीता शर्मा हैं जो एक गृहिणी हैं। उनका एक भाई है जिसका नाम आश्रय शर्मा है।

 

 

आयुष शर्मा का करियर। Aayush Sharma career

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली में अपने परिवार के व्यवसाय को कुछ समय तक संभाला लेकिन उन्हें ये सब पसंद नहीं आया और फिर वे मुंबई चले गए जहाँ उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म लवरात्रि से की थी आगे वो हिंदी सॉन्ग वीडियो धोलिदा, मांझा में भी नजर आये। अब वह 2021 में  बॉलीवुड दबंग सलमान खान के साथ फिल्म अंतिम – द फाइनल ट्रुथ में अभिनय करते नजर आएंगे।

 

 

आयुष शर्मा का वैवाहिक जीवन, पत्नी,शादी। Aayush Sharma Marriage, wife,Affairs

आयुष शर्मा ने बॉलीवुड दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता खान से 14 नंबर 2014 को शादी की। आयुष और अर्पिता की मुलाकात शादी से कुछ साल पहले मुंबई में हुई थी। फिर दोनों कुछ सालों तक एक अच्छे दोस्त बने रहे फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने साल 2014 में शादी कर ली। दोनों की शादी हैदराबाद के मशहूर मैरिज होटल ताज फलकनुमा में हुई थी। वर्ष 2016 में आयुष के घर एक पुत्र का जन्म हुआ जिसका नाम आहिल शर्मा रखा गया।

 

Also read :-  नोरा फतेही का जीवन कहानी 

 

आयुष शर्मा की कुल संपत्ति नेटवर्थ।Aayush Sharma networth,film fee

आयुष शर्मा की कमाई का जरिया फिल्म और विज्ञापन है। सोशल मीडिया के मुताबिक उनकी कुल आमदनी 50 से 60 करोड़ बताई जा रही है। आयुष शर्मा हर फिल्म के लिए 2 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रोल्स रॉयस, फैंटम, बीएमडब्ल्यू5, रेंज रोवर और बेंटले कॉपर जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है।

 

 

आयुष शर्मा की पसंदीदा चीजें। Aayush Sharma favourite things

पसंदीदा खाना हिमाचली व्यंजन

पसंदीदा स्थान लंदन, दुबई और मालदीव

पसंदीदा अभिनेता सलमान और जस्टिन बीबर

पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

 

आयुष शर्मा से जुड़े तथ्य फैक्ट। Aayush Sharma facts

 

  • आयुष शर्मा को तेराकी, फोटोग्राफी और यात्रा करना पसंद है।

 

  • आयुष लंदन, दुबई और मालदीव जैसी जगहों की यात्रा करना पसंद करते हैं।

 

  • आयुष शर्मा ने बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है।

 

  •  आयुष के दादा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम शर्मा हैं।

 

  • आयुष शर्मा को पालतू कुत्तों से प्यार है और उनके पास टोरो नाम का एक बुलडॉग भी है।

 

Also read  ॰ बॉलीवुड की खुबसूरत,टाईलैंट और उभरती हुई     अभिनेत्री मौनी रॉय का जीवन परिचय।

 

 

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles