9.1 C
New York
Friday, March 29, 2024

आदिति आर्य की जीवनी। Aditi Arya biography in hindi

Gyangoal के ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है। आज आप इस पोस्ट में भारतीय सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल अदिति आर्य के जीवन के बारे में जानेंगे। आपको बता दें कि अदिति आर्य 2015 की फेमिना मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में मिस इंडिया वर्ल्ड विजेता रह चुकी हैं। वह साल 2021 में हिंदी फिल्म 83 में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में अदिति के साथ अमृता पुरी, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम और रोजर बिन्नी के रूप में निशांत दहिया नजर आएंगे तो आइए जानते हैं कौन हैं भारतीय सिनेमा की उभरती हुई कलाकार अदिति आर्य एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन Struggle life और जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

 

 

कौन है आदिति आर्य?Who’s Aditi Arya

TOC

अदिति आर्य एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं।  अदिति का जन्म 18 सितंबर 1993 को गुरुग्राम नई दिल्ली भारत में हुआ था। अदिति आर्य को 2015 फेमिना मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। अदिति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2016 में एक तेलुगु फिल्म Ism से की थी। अदिति अपने करियर की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म 83 करने जा रही हैं।

 

 

इन्हें भी पढ़ें: RRR फिल्म की असल कहानी

 

 

आदिति आर्य की जीवनी। Aditi Arya Biography in hindi

वास्तविक नाम – आदिति आर्य Aditi Arya
व्यवसाय –  अभिनेत्री व मॉडल
जन्मतिथि  – 18 सितंबर 1993
उम्र –  28 वर्ष 2021 के अनुसार
जन्म स्थान  –  गुड़गांव नई दिल्ली भारत
स्कूल  – एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुरुग्राम
कॉलेज  – शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ स्टडीज नई दिल्ली
शैक्षणिक योग्यता  –  स्नातक एवं एमबीए
वर्तमान पता –  गुड़गांव नई दिल्ली
राशि  – virgo
धर्म  – हिंदू
नागरिकता  – भारतीय
डेब्यु फिल्म  –  तेलुगू
फिल्म  – ISM इस्म (वर्ष 2016 )
शौक  – लिखना एवं पेंटिंग करना

 

Also read:- 1983 फिल्म की असली अनसुनी कहानी जानकर गर्व होगा..

 

 

शारीरिक आंकड़े ,ऊंचाई ,वजन। Body measurement, Height

20211207 182444

 

ऊंचाई Height  – 5’10” फीट में

वजन/ भार Weight  – 55Kg किलोग्राम

 

 

आदित्य आर्य का प्रारंभिक जीवन,जन्म। Aditi arya Early life and Birthday

आदित्य आर्य का जन्म 18 सितंबर 1993 को गुड़गांव नई दिल्ली में हुआ था। अदिति का पालन-पोषण गुड़गांव में ही हुआ है।  उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुड़गांव नई दिल्ली के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की आगे कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज नई दिल्ली से स्नातक और एमबीए पूरा किया।

 

 

आदिति आर्य की शिक्षा।Aditi Arya Education

अदिति आर्य ने अपनी स्कूली शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गुड़गांव नई दिल्ली से पूरी की आगे उन्होंने शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज नई दिल्ली से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की जहां से उन्होंने सफलतापूर्वक स्नातक और एमबीए पूरा किया।

 

आदिति आर्य का परिवार।Aditi Arya Family

आदिति आर्य एक हिंदू परिवार से हैं। उनके पिता का नाम देवेंद्र आर्य और माता का नाम पूनम आर्य है। उनकी एक बहन है जिसका नाम दिव्या आर्या है।

 

Aditi Arya Husband Name

 

20211207 182429

 

अदिति आर्य अविवाहित जीवन जी रही हैं।
आदित्य आर्य के अफेयर की बात करें तो वह रितेश सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं।

 

 

Also read:- मानुषी छिल्लर की सफलता की कहानी और जानेगे उनकी संघर्सपूर्ण कहानी।

 

अदिति आर्य का करियर। Aditi Arya Career

अदिति आर्य ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। वह फेमिना मिस इंडिया 2015 की विजेता रह चुकी हैं। फिर उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2016 में तेलुगु फिल्म Ism से की थी यह फिल्म उस दौर की हिट फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2017 में हिंदी वेब सीरीज तंत्र और साल 2018 में स्पॉटलाइट 2 जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में फिल्म कुरुक्षेत्र से डेब्यू किया। अदिति के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साल 2021 की हिंदी फिल्म 83 होगी। इस फिल्म में वह इंद्रजीत अमरनाथ की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 

 

आदिति आर्य की पसंदीदा चीजे।Aditi Arya Favourite things

आदित्य आर्य बॉलीवुड के मिल्खा सिंह के नाम से प्रसिद्ध एक्टर फरहान अख्तर को अपना पसंदीदा एक्टर बताती है. वह रंगों में नारंगी रंग को पसंद करती है।

 

 

आदिति आर्य से जुड़े फैक्ट। Aditi Arya Facts

 

• आदिति आर्य को पेंटिंग एवं लिखना काफी पसंद है।

 

• आदिति आर्य ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2016 में तेलुगु फिल्म Ism से की थी. इस फिल्म उसके साथ नंदमूरि कल्याण राम मुख्य किरदार में रहे थे।

 

• आदिति कन्नड़ फिल्म कुरुक्षेत्र से कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म को 3D में शूट किया गया था।

 

Also read

भुवन बाम (BB ki vines) का जीवन परिचय और जाने इनके सफलता के पीछे की कहानी

कला और आवाज़ के जादूगर नीलेश मिश्रा कैसे बने बॉलीवुड के सबसे चहेते लेखक

 

 

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles