8.2 C
New York
Thursday, March 28, 2024

अंकित अवस्थी का जीवन परिचय | Ankit Avasthi biography in hindi

भारत के अग्रणी ऑनलाइन शिक्षा संस्थान में कई फैकल्टी हैं। जिन्होंने इन दिनों यूट्यूब के माध्यम से बच्चों को पढ़ाकर काफी लोकप्रियता हासिल की है। इन्हीं में से एक नाम अंकित अवस्थी का भी आता है। जिसके ऑनलाइन क्लास मे लाखों बच्चे भाग लेते हैं। इन दिनों अंकित अवस्थी भारत के सबसे बड़े एजुकेशन संस्थान Wifistudy यूट्यूब चैनल पर डेली करेंट अफेयर्स का क्लास लेते है। बता दे अंकित अवस्थी केमिस्ट्री में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में कई प्रतिष्ठित डिग्रियां हासिल की हैं। आज इस पोस्ट के माध्यम से आप अंकित अवस्थी की जीवनी, वैवाहिक जीवन, परिवार, शिक्षा, करियर और जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानेंगे।

 

कौन है अंकित अवस्थी ? | Who is Ankit Avasthi ?

TOC

अंकित अवस्थी एक भारतीय शिक्षक हैं। ये करेंट अफेयर्स के अलावा ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से IIT, JEE और NEET के बच्चों को पढ़ाते हैं। इनका जन्म राजस्थान के अलवर में हुआ था। अंकित अवस्थी Wifistudy और Unacademy जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फैकल्टी के रूप में पढ़ाते हैं। उन्होंने केमिस्ट्री में गोल्ड मेडलिस्ट हासिल किये है। वो गेट परीक्षा में 41वीं और आर.ए.एस भर्ती परीक्षा में 335वीं रैंक हासिल किये है। वर्तमान में YouTube पर करेंट अफेयर्स शिक्षक के रूप में काफी फेमस है।

Rachel Daly Wikipedia

 

 

अंकित अवस्थी का जीवन परिचय | Ankit Avasthi biography

पूरा नाम Realname – अंकित अवस्थी
उम्र Age – ज्ञात नही
जन्म तिथि Birthday – 17 अप्रैल
गृहनगर Hometown – राजस्थान,भारत
जन्मस्थान Birthplace – अलवर, राजस्थान, भारत
स्कूल School – अलवर सरकारी स्कूल
महाविद्यालय/यूनिवर्सिटी College – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
शैक्षणिक योग्यता Education Qualification – M.SC,M.Tech,
पुरस्कार/उपलब्धियां Awards – एम.एस.सी स्वर्ण पदक विजेता,
नागरिकता Citizenship – भारतीय
धर्म Religion – हिन्दू
शौक Hobbies – स्विमिंग करना, पढ़ाना
वैवाहिक तिथि Martial status – शादीशुदा
पत्नी का नाम Wife – शिवानी उपाध्याय

 

 

अंकित अवस्थी का वजन,लम्बाई | Ankit Avasthi height

ऊंचाई Height (लगभग) 5’7″फिट में
वजन/भार Weight (लगभग) 75kg किलोग्राम

 

अंकित अवस्थी का जन्म और प्रारंभिक जीवन | Ankit Avasthi birthday and struggle life

अंकित अवस्थी का जन्म राजस्थान के अलवर में हुआ था।वहीं से उनका लालन-पालन भी हुआ। अंकित अवस्थी हर साल 17 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अलवर के सरकारी स्कूल से पूरी की। उन्हें बचपन से ही खाने का बहुत शौक रहा है।  अंकित अवस्थी बचपन से ही स्वस्थ (मोटे तगड़े) हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रहे।12 साल की उम्र में उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। अंकित अवस्थी अपने कॉलेज के दिनों में स्विमिंग पर काफी ध्यान देते थे। अंकित अवस्थी एक इंटरव्यू में बताते हैं कि मैं घंटों बिना रुके तैर सकता हूं।

 

 

अंकित अवस्थी की शिक्षा | Ankit Avasthi education

अंकित अवस्थी ने 12वीं तक की पढ़ाई राजस्थान के सरकारी स्कूल से पूरी की थी।अंकित अवस्थी एक इंटरव्यू के जरिए बताते हैं कि जिस स्कूल से मैने 10वीं तक कि पढ़ाई की मेरे पिताजी उस सरकारी स्कूल में टीचर थे।आगे कॉलेज की पढ़ाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से किये थे। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली थी।

जब वे 17 साल के थे तब उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की और उसी यूनिवर्सिटी से PG भी पूरा किया। 19 साल की उम्र में उन्होंने M.SC की डिग्री ली। आगे ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में गोल्ड मेडलिस्ट हासिल किया। जिसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया गेट परीक्षा में 41वां रैंक हासिल भी किया। साल 2010 में उन्होंने आई.आई.टी कानपुर से एम.टेक M.Tech की डिग्री हासिल की।

 

 

अंकित अवस्थी का परिवार | Ankit Avasthi family details

अंकित अवस्थी का जन्म अलवर राजस्थान के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अंकित अवस्थी एक शिक्षक परिवार स हैं। उनके दादा राजस्थान के एक स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। और उनके पिता अलवर सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।

उसने दसवीं तक की पढ़ाई उसी स्कूल से पूरी की थी जहां उसके पिता पढ़ाते थे। पिताजी शिक्षक रहने की वज़ह से अंकित अवस्थी का बचपन एक शांत अनुशासन छात्र के रूप में गुजरा। अपने पिता के मार्गदर्शन का नतीजा रहा की वे कक्षा में एक शीर्ष छात्र के रुप मे बने रहे।

 

 

अंकित अवस्थी का वैवाहिक जीवन | Ankit Avasthi wife

Ankit Avasthi wife
Ankit Avasthi wife

 

अंकित अवस्थी शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनकी शादी साल 2013 मे परिवार की मौजूदगी में शिवानी उपाध्याय नामक लडकी से अरेंज मैरिज के रूप में हुआ। दोनो कपल के दो प्यारे बच्चे हैं जिसका नाम अलंकृता और अकीरा है।

 

 

 

अंकित अवस्थी का करियर | Ankit Avasthi carrier

अंकित अवस्थी ने साल 2010 में राजस्थान के कोटा स्थित बंसल क्लासेस से अपने टीचिंग करियर की शुरुआत की थी। वह IIT,JEE के बच्चे को पढ़ाते थे। उन्होंने लगभग 6 वर्षों तक बंसल क्लासेस में बतौर शिक्षक कार्य किये थे।

साल 2016 के बाद वह अपनी खुद की कोचिंग में बच्चों को पढ़ाने लगे कुछ समय तक ऐसा ही चला जिसके बाद भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन स्टडी संस्थान Wifistudy से जुड़ गए। जुड़ने के बाद करंट अफेयर के फैकल्टी के रूप में पढ़ाने लगे।

आगे वो लगातार ऑनलाइन करंट अफेयर्स की क्लास लेने लगे। उनके करंट अफेयर्स लाइव सेसन में लाखो मे बच्चे शामिल होने लगे। आगे वो Unacademy को ज्वाइन किया और एक फैकेल्टी रुप मे यहां भी लगातार क्लास लेने लगे।

अंकित अवस्थी का साल 2018 में RAS में चयन हुआ। उन्होंने 335वीं रैंक हासिल किया। हालांकि वो साल 2016 में भी आर.ए.एस भर्ती परीक्षा में 552 रेंक हासिल किया था।

वर्तमान में अंकित अवस्थी WifiStudy और Unacademy जैसे दिग्गज संस्थान में करंट अफेयर्स पढ़ाते है। वो इन दिनो सोशल मीडिया पर करंट अफेयर्स के फेमस शिक्षक के रूप में नाम दर्ज है।

 

 

अंकित अवस्थी का नेटवर्थ, संपत्ति,सैलरी | Ankit Avasthi networth, salary

अंकित अवस्थी साल 2010 से शिक्षक के रुप मे काम कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से WifiStudy और  Unacademy जैसे बड़े प्लेटफार्म पर एक फैकल्टी के रूप में काम कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम दी जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Unacademy उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये देती है।

 

 

 

अंकित अवस्थी से जुड़े फैक्ट | Ankit Avasthi facts

अंकित अवस्थी का जन्म राजस्थान के अलवर में हुआ था।वो अपना बर्थडे 17 अप्रैल को मनाते हैं।

अंकित अवस्थी को Unacademy सालाना 5 करोड़ रुपये देती है।

वो IIT,JEE के बच्चे को लगभग 6 वर्षों तक बंसल क्लासेस में पढाये है।

अंकित अवस्थी दसवीं तक की पढ़ाई अलवर सरकारी स्कूल से पूरी किये थे। जहां उसके पिताजी शिक्षक थे।

अंकित अवस्थी सरकार को टैक्स के रुप मे 18 प्रतिशत जीएसटी देते है जो करीब 1 करोड़ के बराबर है।

 

 

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles