28.3 C
New York
Friday, July 26, 2024

वैभव अरोड़ा की जीवनी | Vaibhav Arora biography in hindi

साल 2021 की IPL नीलामी के बाद वैभव अरोड़ा सुर्खियों में आ गए हैं। इस युवा खिलाड़ी के बारे में जानने के लिए लोग सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी इस प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट में बने रहें। आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे वैभव अरोड़ा की जीवनी, परिवार, शिक्षा, संघर्ष जीवन,लाइफस्टाइल,करियर,नटवर्थ और जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें।

 

कौन है वैभव अरोड़ा ? | Who is Vaibhav Arora ?

TOC

वैभव अरोड़ा एक भारतीय क्रिकेटर है जो दाएं हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज है। वह घरेलू क्रिकेट टीम हिमाचल के लिए खेलते हैं। उनका जन्म 14 दिसंबर 1997 को हरियाणा अंबाला कैंट नामक स्थान पर हुआ था। वैभव हिमाचल की ओर से खेलते हुए अंडर-23 में 9 मैचों में किफायती प्रदर्शन करते हुए 26 विकेट लिए हैं। 2021 की आईपीएल नीलामी में केकेआर ने वैभव को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा है तब से वैभव अरोड़ा लगातार चर्चा में हैं।

 

तुषार देशपांडे की जीवनी | Tushar Deshpande biography in hindi

 

वैभव अरोड़ा की जीवनी | Vaibhav Arora biography

 

नामवैभव अरोड़ा
Realnameवैभव गोपाल अरोड़ा
व्यवसायक्रिकेटर बॉलर
जन्मतिथि14 दिसंबर 1997
जन्मस्थानअंबाला कैंट हरियाणा भारत
उम्र24 वर्ष
गृहनगरअंबाला कैंट हरियाणा
स्कूललॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल हरियाणा और Dav सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़
कॉलेजचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
Education QualificationB.A & B.ED
Coach रवि वर्मा
घरेलू टीमहिमाचल प्रदेश
IPL Teamकोलकाता नाइट राइडर्स
Batting Style राइट हैंड बैट
Bowling styleराईट आर्म फास्ट मीडियम
धर्महिंदू
Nationality भारतीय
राशिफलवृश्चिक
Marital status--
गर्लफ्रेंड--

 

 

वैभव अरोड़ा की शिक्षा | Vaibhav Arora education

वैभव अरोरा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई हरियाणा,अंबाला, कैंट में स्थित लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल हरियाणा और DAV सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ से पूरी की। जिसके बाद वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से B.A और B.Ed की डिग्री हासिल।

 

 

वैभव अरोड़ा का जन्म और परिवार | Vaibhav Arora birthday and family

वैभव अरोड़ा का जन्म 14 दिसंबर 1997 को हरियाणा अंबाला के कैंट नामक स्थान मे एक साधारण परिवार में हुआ था। इनका पालन-पोषण कैंट अंबाला में ही हुआ था। साल 2021 के अनुसार इनकी उम्र 24 साल है। इनके पिता का नाम गोपाल अरोरा जो दूध का कारोबार करते हैं। उनके पिता का अंबाला में एक डेयरी भी है। माता का नाम ममता सेतिया अरोरा है जो एक गृहणी है।

 

रविन्द्र जाडेजा का जीवन परिचय | Ravindra jadeja biography in hindi

 

वैभव अरोड़ा का संघर्ष जीवन। Vaibhav Arora Struggle life

वैभव का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था उनके पिता का अंबाला में एक छोटा सा डेयरी है। वैभव के पिता  छोटे बिजनेसमेन होने के बावजूद बेटे को कभी कोई चीज की कमी महसूस नही होने दी। वेभव को पढाई के बाद जब कभी समय मिलता पिता के डेयरी के बिजनेस मे मदद किया करते थे।

वैभव अपनी 9वीं तक की पढ़ाई जन्मस्थान से पूरी करने के बाद चंडीगढ़ चले गए जहां से उन्होंने आगे की पढ़ाई की। क्रिकेट से पहले वैभव स्केटिंग करते थे। वो इस क्षेत्र में काफी अव्वल थे उन्होँने स्केटिंग मे राष्ट्रीय स्तर पदक भी जीते हैं। किसी कारण वो स्केटिंग छोड़ क्रिकेट में करियर बनाने की सोच के साथ मेहनत करने लगे।

शुरुआत में वह टेनिस बॉल से गली मोहल्ले में प्रैक्टिस किया करते थे। आगे चंडीगढ़ जाने के बाद देश के जाने-माने क्रिकेट अकादमी से प्रशिक्षण लेने लगे। बता दे वैभव नौवीं क्लास की पढ़ाई पुरी करने के बाद वो चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गए थे और पंजाब की और से खेलने लगे लगभग 7 वर्षों तक पंजाब की और से खेलने के बावजूद भी उन्हें कभी आगे खेलने का मौका नहीं मिला।

इस कारण वो पंजाब टीम को छोड़ने का फ़ैसला लिया।  पंजाब को छोड़ने के बाद वो थोड़े समय तक तनाव में रहने लगे थे। इतना ही नहीं उन्होंने तो क्रिकेट छोड़ आगे जॉब करने के बारे में सोचने लगे थे।

लेकिन इसी बीच उनके कोच ने उन्हें हिमाचल क्रिकेट टीम की और से खेलने की सलाह दी। कोच रवि की बात को मानते हुए। हिमाचल क्रिकेट में ट्रायल दिये वैभव के बेहतरीन प्रदर्शन को देख सेलेक्टर दंग रह गए और उन्हें तुरंत टीम का हिस्सा बनाया। जिसके बाद वो लगातर हिमाचल टीम का और से खेल रहे हैं।

 

वैभव अरोड़ा का नटवर्थ | Vaibhav Arora networth

वैभव अरोड़ा का अनुमानित नटवर्थ लगभग 20 लाख रुपए है।

 

वैभव अरोड़ा क्रिकेट करियर | Vaibhav Arora cricket carrier

लगातार 7 साल तक पंजाब टीम में खेलने के बावजूद मौका ना मिलने की वजह से वैभव हिमाचल टीम की ओर से खेलने का फैसला किया। उन्होंने हिमाचल क्रिकेट सिलेक्टर को ट्रायल दिया। जिसमें उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देख सिलेक्टर ने उन्हें टीम का हिस्सा बनाने का फैसला किया। जिसके बाद वो हिमाचल की और से खेलते हुये लगातर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उनके अच्छे फोम को देख  सलेक्टर ने साल 2019 में वैभव को हिमाचल रणजी क्रिकेट टीम मे चुना।

9 दिसंबर 2019 को हिमाचल की ओर से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया।

अंडर 23 में हिमाचल की ओर से खेलते हुए कुल 9 मैचों में कुल 26 विकेट हासिल किए उनके इस शानदार प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया था।

वो साल 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल टीम में चुने गए। उन्होंने 10 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ टीम के खिलाफ T20 पदार्पण किया। अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 24 रन खर्च कर महत्वपूर्ण दो विकेट चटकाए थे.

वैभव के घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का नतीजा रहा की उन्हें काफी जल्द आईपीएल 2021 सीजन की नीलामी में 20 लाख की बेस प्राइस पर KKR कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने खरीद लिया।

 

ऋषभ पंत का जीवन परिचय | Rishab Pant biography in hindi

FAQ

वैभव अरोड़ा कहाँ के रहने वाले हैं?
वैभव अरोड़ा का जन्म 14 दिसंबर 1997 को अंबाला कैंट हरियाणा मे हुआ।

वैभव अरोड़ा किस IPL टीम की और से खेल रहे है?
वैभव अरोड़ा को IPL सीजन 2021 के नीलामी मे KKR टीम खरीदा है?

वैभव अरोड़ा किस घरेलू टीम से खेलते है?
वैभव अरोड़ा हिमाचल टीम के लिए खेलते है?

What is bowling speed of Vaibhav Arora ?

145 km/hr

 

केएल राहुल का जीवन परिचय | KL Rahul biography in hindi

 

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles