28.3 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Manpreet Singh Wife, Age, Coach, Stats

Manpreet Singh biography in hindi

TOC

 

Manpreet Singh kaun hai?

Manpreet Singh hockey
Manpreet Singh hockey

मनप्रीत सिंह एक हॉकी प्लेयर है, मनप्रीत सिंह का जन्म 26 जून 1992 को मीठापुर जालंधर पंजाब में हुआ था। उन्होंने साल 2011 में भारतीय हॉकी टीम में डेब्यू किया था और साल 2012 में लंदन ओलंपिक्स में टीम के लिये पहली बार प्रतिनिधित्व किया।

 

 

Manpreet Singh age and birthday

मनप्रीत सिंह का जन्म 26 जून 1992 को मीठापुर जालंधर पंजाब में हुआ था। प्रीत सिंह को बचपन से ही पढाई से ज्यादा खेल रुचि थी। वह मां के डर से चोरी-छिपे खेलने के लिए जाया करते थे। महज 10 वर्ष की उम्र मे पहली बार हॉकी मे प्राइज जीता था। इतने कम उम्र मे मनप्रीत की हॉकी के प्रति जुनूनियत को देख प् देखकर उनके माता-पिता को उन पर भरोसा हो गया कि ये खेल में कुछ बड़ा करेगा और फिर उन्हें एकेडमी में ज्वाइन करवा दिया। मनप्रीत सिंह ने अपनी स्कूली पढ़ाई समिति हाई स्कूल पंजाब से पूरी करने के बाद विनायक मिशन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल किया था।

 

 

Manpreet Singh family details

मनप्रीत सिंह का जन्म एक मध्यमवर्गीय सिख परिवार में हुआ था। के पिता का नाम बलजीत सिंह था, जो दुबई में कारपोरेट का काम करते थे और माता का नाम मंजीत कौर जो एक गृहिणी है। मनप्रीत सिंह के दो बड़े भाई हैं सुखराज सिंह और अमनदीप सिंह दोनों भाई हॉकी के खिलाड़ी है। साल 2016 में सुल्तान अजलान शाह कप में जापान के खिलाफ मैच से ठीक पहले उनकी पिता का निधन हो गया था। पिता का अंतिम संस्कार करके वह तुरंत मैच खेलने के लिए चले गए और उन्होंने टीम को बड़े अंतर से जीत दिलाई।

 

 

Manpreet Singh wife

Manpreet Singh wife
Manpreet Singh wife

मनप्रीत सिंह की लव स्टोरी बेहद चर्चा में रही है। मनप्रीत सिंह अपने मलेशिया के फैन को दिल दे बैठे थे,उनकी लव स्टोरी चर्चा में तब आई जब उनकी गर्लफ्रेंड नवप्रीत कौर ( इल्ली नजवा सद्दीकी ने दर्शकों के बीच मनप्रीत की एक सेल्फी ले रही थी। बता दे मनप्रीत की पत्नी नवप्रीत कौर ( इल्ली नजवा सद्दीकी) पाकिस्तान की मूल निवासी है जो मलेशिया में रहती है,दोनों ने साल 2014 में सगाई कर ली और फिर 16 दिसंबर 2020 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

 

 

 

Manpreet Singh hockey stats

मनप्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत महज 19 वर्ष के उम्र में की थी।

उन्होंने साल 2011 में भारतीय हॉकी टीम में डेब्यू किया था और साल 2012 में लंदन ओलंपिक्स में टीम के लिये पहली बार प्रतिनिधित्व किया।

मनप्रीत सिंह ने साल 2013 में जूनियर हॉकी टीम के कप्तान बने और टीम को फाइनल तक पहुंचाया,फाइनल में मलेशिया की जैसी बेहतरीन टीम को 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

साल 2014 मे एशियन गेम्स में हॉकी टीम का हिस्सा रहे थे और उसी स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मनप्रीत सिंह टीम मे शामिल थे।

साल 2014 में लंदन में आयोजित मेंस हॉकी चैंपियनशिप में मनप्रीत सिंह ने टीम की कप्तानी की और टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराया।

साल 2016 मे लंदन मे पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया था।

मनप्रीत सिंह साल 2017 में भारत हॉकी टीम के कप्तान बने।

बतौर कप्तान मनप्रीत सिंह साल 2020 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक टोक्यो में कांस्य पदक जीता था।

 

Sanjana Ganeshan biography,Husband,age,Instagram,Networth

Ajinkya Rahane biography in hindi

Manpreet Singh arjuna award

साल 2018 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साल 2014 में एशिया हॉकी फेडरेशन ने मनप्रीत सिंह को जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया था।

साल 2021 में मनप्रीत सिंह को खेल के जगत के अतुलनीय सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

 

FAQ

 

मनप्रीत सिंह की उम्र कितनी है?

30 वर्ष (2022 के अनुसार)

 

कौन है मनप्रीत सिंह की पत्नी?

नवप्रीत कौर (इल्ली नजवा सद्दीकी)

 

मनप्रीत सिंह कहां के रहने वाले हैं?

जालंधर पंजाब भारत

 

मनप्रीत सिंह का नेटवर्थ क्या है?

8$ से 10$ मिलियन

 

 

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles