8.2 C
New York
Thursday, March 28, 2024

मौनी रॉय का जीवन परिचय,फिल्म । Mouni Roy biography in hindi

 

कौन है मौनी रॉय?। Who is Mouni roy?

TOC

 

मौनी रॉय भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, उन्होंने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की है। उनकी प्रसिद्ध भूमिका धारावाहिक देवों के देव में महादेव की सती के रूप में रही है। उन्होंने धारावाहिक नागिन मोहब्बत और इंतकाम की दास्तान के साथ भारतीय टेलीविजन पर अपनी पहचान बनाई जिसमें मौनी रॉय ने शिवांगी (नागिन) के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। उनका नागिन का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उनके नागिन नाम से ज्यादा जानने लगे। टीवी पर उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि मौनी बॉलीवुड में एक बड़ी फिल्म से एंट्री की। वो हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ हिंदी फिल्म गोल्ड में मुख्य भूमिका मे नजर आई।

 

 

मौनी रॉय का जीवन परिचय। Mouni roy biography

 

Mouni Roy
Mouni Roy photos

 

पूरा नाम  – मौनी राय mouni roy

उपनाम –  मान्या

व्यवसाय –  मॉडल और अभिनेत्री

 

मधुरिमा तुली का जीवन परिचय | Madhurima Tuli biography in hindi

 

 

मौनी राय का व्यक्तिगत जानकारी।Mouni roy Personal information

जन्मतिथि  –  28 सितंबर 1985

जन्म स्थान   – कूचबिहार पश्चिम बंगाल भारत

उम्र  –  35 वर्ष (2020 के अनुसार)

गृह नगर  – कूचबिहार पश्चिम बंगाल भारत

स्कूल /विद्यालय  –  बाबरहाट केंद्रीय स्कूल कूचबिहार

कॉलेज/ विश्वविद्यालय   –  मीरांडा हाउस विश्वविद्यालय नई दिल्ली, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली

शैक्षणिक योग्यता  –  मास कम्युनिकेशन, जनसंचार में अंग्रेजी   ऑनर्स

टीवी डेब्यू  –  क्योंकि सास भी कभी बहू थी वर्ष (2007)

प्रसिद्ध भूमिका –  नागिन भूमिका

धर्म   – हिंदू

राष्ट्रीयता  – भारतीय

राशि  – तुला

जाति – बंगाली

शौक  – पढ़ना, पेंटिंग करना और यात्रा करना

 

 

मौनी राय का शारीरिक संरचना, ऊंचाई, वजन, फिगर।Mouni roy Height,Weight ,figure

 

Mouni Roy
Mouni Roy insta pics

 

ऊंचाई Height 5’6” फीट में 

वजन/ भार Weight लगभग 50kg किलोग्राम 

शरीर का फिगर Body measurement  – 34-25-35 

आंखों का रंग काला

बालों का रंग काला

 

 

 

मौनी राय का जन्म और शिक्षा। Mouni roy birthday ,education

मौनी राय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कोच बिहार में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोच बिहार के बाबरहाट केंद्रीय स्कूल से पूरी की।  आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली मिरांडा हाउस यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और फिर आगे की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से पढ़ाई की। मौनी ने अंग्रेजी विषय में स्नातक की डिग्री पूरी की और फिर मास कम्युनिकेशन में भी डिग्री हासिल की।

 

 

उर्फी जावेद की जीवनी | Urfi Javed biography in hindi

 

मौनी राय का परिवार माता, पिता। Mouni roy family father,and mother

उनके परिवार में कुल 5 सदस्य हैं। उनके पिता का नाम अनिल रॉय है जो पेशे से कार्यालय अधीक्षक के पद पर काबिज हैं और माता का नाम मुक्ति रॉय है जो एक हाई स्कूल शिक्षक हैं। उनके भाई का नाम मुखर रॉय है। मौनी के दादा का नाम शेखर चंद्रा है, जो एक थिएटर असिस्टेंट थे। मौनी रॉय अपने दादा जी से काफी प्रभावित थीं, अहि कारण रहा की उनका झुकाव बचपन से ही डांस, पेंटिंग की तरफ था।

 

 

मौनी रॉय के अफेयर,बॉयफ्रेंड ,शादी। Mouni roy husband, boyfriend

एक्ट्रेस मौनी रॉय के अफेयर की चर्चा हमेशा सुर्खियों में रही है। उनका अफेयर 2018 में एक्टर गौरव कपूर के साथ था, ये रिश्ता करीब 2 साल तक चला लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर कुछ समय बाद मौनी टीवी के मशहूर अभिनेता मोहित रैना के साथ दूसरी बार रिलेशनशिप में नजर आईं।  हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को नहीं अपनाया। मौनी रॉय के हालिया रिलेशनशिप की बात करें तो अब वह सूरज नांबियार के साथ प्यार मे गिर चुकी हैं। आपको बता दें कि मौनी और सूरज बचपन के अच्छे दोस्त रहे हैं। सूरज नांबियार फिलहाल दुबई में रहते हैं। सूरज पेशे से एक बैंकर और एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। सूरज नांबियार भारत के बैंगलोर राज्य के एक जैन परिवार से हैं। मौनी अक्सर छुट्टियों में दुबई जाती रहती हैं। यही वजह रहा कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और अब इस रिश्ते को लेकर मोनी के परिवार की तरफ से कहा जा रहा है कि मोनी और सूरज 2022 की जनवरी में शादी कर सकते हैं.

 

 

 

मौनी रॉय का करियर।Mouni roy career

मौनी रॉय को बचपन से ही डांस का बहुत शौक है। वह एक कथक डांसर की टीचर भी रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष कि है। काफी स्ट्रगल के बाद साल 2007 में एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम करने का मौका मिला, यह सीरियल उस समय के सबसे चर्चित सीरियल्स में से एक था। जिसमें मौनी तुलसी के रोल में नजर आई थीं. उनके इस रोल को लोगों ने काफी सराहा था.  उन्होंने वर्ष 2008 में ज़रा नच के दिखा शो में एक प्रतियोगी के रूप में भी भाग लिया, जिसमें वह विजेता भी थीं और फिर उसी वर्ष धारावाहिक कस्तूरी में दिखाई दीं।  वर्ष 2009 में, वह गौरव चोपड़ा के साथ पति पत्नी और वो शो का हिस्सा थीं। अगले साल 2010 में मौनी रॉय ने दो सहेलियां नाम के सीरियल में काम किया, वहीं साल 2010 में वो मशहूर टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में माता सती के रोल में नजर आईं।  उनके इस किरदार ने उन्हें टीवी जगत में एक अलग पहचान दिलाई।  फिर 2014 में रियलिटी डांस शो झलक दिखला जा के 7वें सीजन में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट फाइनल तक का सफर भी पूरा किया, हालांकि वह फाइनल नहीं जीत सकी। मौनी टीवी की दुनिया में एकता कपूर के सीरियल नागिन मोहब्बत और इंतकाम की दास्तान से मशहूर हुईं, जिसमें उन्होंने नागिन शिवांगी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2016 में, उन्होंने रियलिटी शो यू कैन डांस सो यू थिंक की मेजबानी भी की।

 

 

मौनी राय का फिल्म करियर।Mouni roy film career

वैसे मौनी रॉय की पहचान टीवी एक्ट्रेस के तौर पर होती है लेकिन अब मौनी हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सुपर डांस का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं.

मौनी रॉय की पहली बॉलीवुड फिल्म गोल्ड रही जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मौनी राय के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार, कुणाल कपूर और अमित थे। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया था। फिल्म गोल्ड साल 2018 की हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद 2019 में निखिल मूसले द्वारा निर्देशित फिल्म मेड इन चाइना आई, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आईं, उस फिल्म में राजकुमार राव परेश रावलगजराज राव, बोमन ईरानी जैसे बड़े स्टार कास्ट शामिल थे।   आगे साल 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ KGF में वह फिल्म का एक आइटम सॉन्ग करती नजर आई थीं। जिसके बाद खूब सुर्खियां बटोरीं।

 

 

मौनी रॉय की आने वाली फिल्म। Mouni roy upcoming film

मौनी रॉय को हिंदी सिनेमा की एक चमचमाती अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है। उनके बेहतरीन किरदार के लिए निर्माता निर्देशक और अभिनेता उनके साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

मौनी रॉय की अगली फिल्म साल 2022 में डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म मुगल है।

दूसरी बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र है जिसे आर्यन मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

तीसरी फिल्म बोल चूड़ियां है जिसे शमास सिद्दीकी ने डायरेक्ट किया है।

 

संजीदा शेख का जीवन परिचय | Sanjeeda Shaikh biography in hindi

 

 

मौनी रॉय फिल्म लिस्ट। Mouni roy film list

वर्ष         फिल्म

2011    प्यार में हीरो हिटलर (पंजाबी फिल्म)

2018    गोल्ड

2018   केजीएफ

2019   मेड इन चाइना

2019   रोमियो अकबर वाल्टर

2020   लंदन कॉन्फिडेंशियल

 

 

मौनी रॉय का मिले अवार्ड उपलब्धियां।Mouni roy Awards and Achievements

 

मौनी रॉय की बेहतरीन एक्टिंग के चलते उन्हें कई बार अवॉर्ड से नवाजा भी जा चुका है, जो इस प्रकार है:-

वर्ष 2016 में, उन्होंने देश की धड़कन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आईटीए पुरस्कार जीता।

वर्ष 2017 में धारावाहिक नागिन सीजन 2 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन पैनल अवार्ड।

 

मौनी राय का नेटवर्थ संपत्ति।Mouni roy networth, salary, fee

मौनी रॉय की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी कमाई का जरिया फिल्में, टीवी शो और विज्ञापन हैं।  सोशल मीडिया के आंकड़ों के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹78 करोड़ है।

 

 

कौन है मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ? । Who is Mouni roy husband Suraj Nambiar ?

सुरेश नांबियार एक बैंकर और एक सफल व्यवसायी हैं जो फिलाल दुबई में रहते हैं, हालांकि सूरज भारत के बैंगलोर शहर के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं।  मोनी और सूरज बचपन के अच्छे दोस्त हैं।  यही वजह है कि वे एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं और अब खबर सामने आ रही है कि दोनों जनवरी 2022 के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

 

फातिमा सना शेख की जीवनी | Fatima Sana Shaikh biography in hindi

 

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles