23.9 C
New York
Saturday, July 27, 2024

अशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय | Ashneer Grover biography in hindi

कौन है अशनीर ग्रोवर | Who is Ashneer Grover ?

TOC

अशनीर ग्रोवर भारत के सफल उद्यमियों में से एक हैं। वह भारत के भरोसेमंद डिजिटल भुगतान ऐप BharatPe के संस्थापक हैं। उनका जन्म 14 जून 1982 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 2021 में सोनी टीवी के रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में टीवी पर शुरुआत की।

https://gyangoal.in/2022/01/09/aman-gupta-bio-wiki/

अशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय |Ashneer Grover biography

 

नाम (Name) अशनीर ग्रोवर
पेशा (Occupation) उद्यमी,Bharat Pay के फाउंडर
प्रसिद्दि (Famous For) शार्क टैंक इंडिया के जज
जन्मदिन (Birthday) 14 जून 1982
उम्र (Age ) 39 साल (साल 2021 )
जन्म स्थान (Birth Place) दिल्ली, भारत
स्कूल/विद्यालय (School) ज्ञात नहीं
कॉलेज (Collage ) इंसा-ल्योन विश्वविद्यालय फ्रांस,इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ,दिल्ली
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) Btech , MBA
राशि (Zodiac) मकर राशि
नागरिकता (Citizenship) भारतीय
गृह नगर (Hometown) दिल्ली, भारत
धर्म (Religion) हिन्दू
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) शादीशुदा
पत्नी का नाम (Wife Name ) माधुरी जैन ग्रोवर (उधमी)

अशनीर ग्रोवर लम्बाई | Ashneer Grover heights

लम्बाई (Height)5 फीट 6 इंच
वजन (Weight)80Kg किलो
आँखों का रंग (Eye Color)काला
बालो का रंग( Hair Color)सफ़ेद

अशनीर ग्रोवर की शुरुआती जीवन और शिक्षा | Ashneer Grover education

अशनीर ग्रोवर का जन्म दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा एपीजे स्कूल दिल्ली से की।  इसके अलावा उन्होंने आई.आई.टी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने कुछ समय के लिए फ्रांस में इंसा-ल्योन विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। जिसके बाद वर्ष 2006 में आई.आई.एम अहमदाबाद से एमबीए पूरा किया।

अशनीर ग्रोवर का परिवार | Ashneer Grover Family

अशनीर ग्रोवर का जन्म एक प्रतिष्ठित शिक्षित परिवार में हुआ था उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और माता एक शिक्षिका है।

पियूष बंसल का जीवन परिचय | Peyush Bansal Biography in hindi

अशनीर ग्रोवर का वैवाहिक जीवन | Ashneer Grover wife

अशनीर ग्रोवर शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने भारतीय उद्यमी माधुरी ग्रोवर से शादी की है। माधुरी ग्रोवर का अपना फर्निशिंग बिजनेस है जिसका नाम मौवे और ब्राउन है. उन्होंने देश के कई बड़े बिजनेसमैन के साथ भी काम की है। वर्तमान में माधुरी BharatPe में HR, Finance और कई अन्य पदों पर कार्यरत हैं। अशनीर ग्रोवर और माधुरी के दो बच्चे हैं जिनका नाम एवी ग्रोवर और बेटी मन्नत ग्रोवर है।

अशनीर ग्रोवर को मिले अवार्ड और उपलब्धियां | Ashneer Grover Awards and Achievement 

अशनीर ग्रोवर भारत के उभरते हुए बिजनेसमैन हैं। उन्होंने देश के व्यापार के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किये है।  जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। जो इस प्रकार है:-

साल 2021 जनवरी में यंग अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

साल 2021 में दोबारा एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अशनीर ग्रोवर का नेटवर्क

भारत के उभरते हुए बिजनेस में अशनीर ग्रोवर कि साल 2021 तक की कुल अनुमानित संपत्ति 900 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

https://gyangoal.in/2022/01/08/namita-thapar-biography-family-shark-tank-india/

अशनीर ग्रोवर का करियर | Ashneer Grover BharatPe

अशनीर ग्रोवर ने अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद। वह कोटक इन्वेस्टमेंट बैंक में एक उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने लगे थे। उन्होंने इस पद पर लगभग 7 वर्षों तक काम किया। जिसके बाद वह Amix नामक अमेरिकन बहुराष्ट्रीय कंपनी में डायरेक्टर के रूप में काम किये। इस कंपनी में वह लगभग 2 वर्षों तक काम किया। जिसके बाद स्टार्टअप व्यवसाय में शामिल हो गए। लेकिन कुछ महीनों बाद वह इस काम को भी छोड़ दिया। जिसके बाद वो  बिजनेस के क्षेत्र में कुछ अलग करने के लिए कई बड़े-छोटे बिजनेसमैन के साथ मिले। कुछ समय बाद साल 2018 में  स्वदेशी बिजनेस को बढ़ावा देने के लिये तीन बिजनेस पार्टनर शाश्वत नाकरानी और भाविक कोलाडिया के साथ मिलकर BharatPe की स्थापना की। वर्तमान में BharatPe सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली App बनकर उभर कर सामने आई है। अशनीर ग्रोवर 2021 दिसंबर में भारत के टीवी रियलिटि शो शार्क टैंक इंडिया के जज के रूप में अपने टीवी करियर की शुरुआत की है।

 

 

Kunal shah wiki, wife & networth | कुणाल शाह की जीवनी

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles