23.9 C
New York
Saturday, July 27, 2024

रवीना टंडन का जीवन परिचय | Raveena Tandon biography in hindi

Gyangoal.in के एक और ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है। आज हम बात करेगे बॉलीवुड की 90 दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन के जीवन के बारे में। कैसे उन्होँने शुरुआत करियर मे ही एक से हिट फिल्में हिन्दी सिनेमा को दी थी। तो बिना देर किये आगे बढ़ते है और  जानते है रवीना टंडन के जीवनी, वैवाहिक जीवन,परिवार,पति, फिल्म,और जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातें।

कौन है रवीना टंडन? | Who is Raveena Tandon ?

TOC

रवीना टंडन एक भारतीय अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी तमिल तेलुगू सिनेमा में काम करती है। जन्म 26 अक्टूबर 1972 को मुंबई महाराष्ट्र भारत में हुआ था। इन्होंने 90 के दशक की हिट फिल्में लाडला,दिलवाले, मोहरा, खिलाड़ियों के खिलाड़ी, जिद्दी और बड़े मियां छोटे मियां के नजर आई है। ये द ड्रामा कंपनी और  नच बलिए जैसे पॉपुलर टीवी शो में जज के रूप में नजर आ चुकी है।

 

रवीना टंडन का जीवन परिचय | Raveena tandon biography

 

Raveena Tandon
Raveena Tandon family

 

 

वास्तविक नाम Real  Name  – रवीना टंडन
उपनाम Ravs, मस्त मस्त गर्ल
व्यवसाय  Profession  –  अभिनेत्री
जन्म तिथि birthday  – 26 अक्टूबर 1974
जन्मस्थान Birthplace  – मुंबई, महाराष्ट्र,
आयु Age –  47 वर्ष (2021 के अनुसार)
स्कूल/विद्यालय School  – जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई
कॉलेज college  –  मीठीबाई कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता EducationQualification  – स्नातक (दो साल तक ग्रेजुएशन करने के बाद पढाई छोड़ दी थी)
राशि Zodiac  – वृश्चिक
धर्म  Religion  – हिन्दू
राष्ट्रीयता  Nationality  – भारतीय
गृहनगर Hometown  – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
फिल्म डेब्यू film Debut  – पत्थर के फूल (1992)
वर्त्तमान पता Current Address  – निप्पॉन सोसाइटी, टंडन हाउस, जुहू चर्च, मुंबई महाराष्ट्र
शौक Hobbies  – पढ़ना और नृत्य करना
बॉयफ्रेंड का नाम Boyfriend  – अक्षय कुमार
वैवाहिक स्थिति Matrial status  – शादीशुदा
पति का नाम Husband  – अनिल थडानी

रवीना टंडन शरीर माप | Raveena Tandon height

लम्बाई Height (लगभग) 5′ 6”फिट
वजन/भार Weight (लगभग)60Kg किलो
शारीरिक फिगर(लगभग)34-28-34
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

रवीना टंडन का परिवार | Raveena Tandon family details

रवीना टंडन एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है। इनके पिता रवि टंडन एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर थे। रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 11 फरवरी 2022 को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें रवि टंडन पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। और माताजी का नाम वीना टंडन है। रवीना दो भाई बहन है। भाई का नाम राजीव टंडन जो पेशे से एक एक्टर है। वो कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

 

 

रवि तेजा का जीवन परिचय | Ravi Teja biography in hindi

 

कौन है रवि टंडन? | Raveena Tandon early life

रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का जन्म 17 फरवरी 1935 को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के पंजाबी परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही फिल्म में काफी रूचि रखते थे। बडे होने के वो अपना करियर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के रुप मे बनाने के साथ आगे बढ़ने लगे। काफी मेहनत की वो आगे चलकर वह एक भरतीय सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनने मे सफल रहे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में बनाई जो इस प्रकार है मुकद्दर,खेल खेल में मजबूर, नजराना, खुद्दार,जिंदगी और अनहोनी जैसे कई हिट फिल्में बनाई। बता दे रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का निधन 11 फरवरी 2022 को गंभीर बीमारियों की वजह से हो गया।

रवीना टंडन की शिक्षा | Raveena Tandon  education

रवीना टंडन अपनी स्कूली पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल मुंबई से पूरी की थी। जिसके बाद वह मीठाबाई कॉलेज मुंबई से स्नातक की पढ़ाई की। इन्होंने  2 साल तक ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी थी।

रवीना टंडन का जन्म और शुरुआती जीवन | Raveena tandon birthdate

 

Raveena Tandon
Raveena Tandon instagram pics

 

रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1972 को मुंबई महाराष्ट्र भारत में हुआ था। उनकी उम्र साल 2021 के अनुसार 47 वर्ष है। इनकी राशि चिन्ह वृश्चिक है। इनका पालन-पोषण मुंबई से ही हुआ था। रवीना टंडन का पूरा परिवार फिल्मी जगत से जुड़ा है। इनके पिता एक फिल्म प्रोड्यूसर है और चाचा भी जाने माने अभिनेता है। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की थी। बचपन मे वो पायलट और आईपीएस अधिकारी बनना चाहती थी। लेकिन महज 15 वर्ष की उम्र से ही उन्हें एक्टिंग की दुनिया में काम मिलना शुरू हो गया। उन्हें पहली बार एक शैंपू के विज्ञापन का ऑफर मिला था। जिसके बाद उनका झुकाव दिन ब दिन बढ़ने लगा। यही वजह रही कि वह अपनी पढ़ाई तक अधूरी छोड़ दी थी।

Read More>>>मृणाल ठाकुर का जीवन परिचय

रवीना टंडन का अफेयर | Raveena tandon affairs, boyfriend

रवीना टंडन 90 के दशक के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ रिलेशन में थी। दोनों का यह प्यार काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा। आगे रवीना ने अक्षय कुमार के साथ 1994 में सगाई कर ली थी। लेकिन 3 साल बाद किसी वजह से यह रिश्ता टूट गया था। टूटने की एक वजह बताया जाता है कि अक्षय कुमार का रिश्ता अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ था।

रवीना टंडन की शादी | Raveena Tandon husband

 

Raveena Tandon
Raveena Tandon husband

 

रवीना टंडन साल 2003 से फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ रिश्ते में थी। दोनो का प्यार कुछ समय चलने के बाद। दोनों ने परिवार की सहमति के साथ 22 फरवरी 2004 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों कपल के दो बच्चे हैं बेटे का नाम रणवीर थडानी और बेटी का नाम राशा थडानी है। बता दे रवीना टंडन शादी से पहले साल 1995 को दो लड़कियों को गोद लिया है जिसका नाम पूजा और छाया है।

रवीना टंडन पसंदीदा चीजें | Raveena Tandon favourite

पसंदीदा अभिनेता Favourite Actor गोविंदा कपूर संजय दत्त और जैकी श्रॉफ
पसंदीदा अभिनेत्री Favourite Actress नीतू सिंह
पसंदीदा भोजन ढोकला, तंदूरी चिकन और तंदूरी पनीर
पसंदीदा फिल्म चलती का नाम गाड़ी, जाने भी दो यारो, पड़ोसन (हिंदी फिल्म)
पसंदीदा स्थान स्विट्जरलैंड
पसंदीदा परफ्यूम Angel by Thierry Mugler

रवीना टंडन का फिल्म करियर | Raveena Tandon films list

 

Raveena Tandon
Raveena Tandon films

 

रवीना टंडन ने अपने फिल्म करियर की शुरूआत साल 1991 को बॉलीवुड फिल्म पत्थर के फूल से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रोल में सलमान खान नजर आए थे। इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। जिसके लिए रवीना टंडन को लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

साल 1995 में सुपरस्टार शाहरूख खान के साथ फिल्म जमाना दीवाना में काम की थी। लेकिन यह फिर बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रही थी।

जिसके अगले वर्ष 1996 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी में काम किया। ये फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्म बन कर सामने आई  थी।

आगे 1998 में कई हिंदी फिल्में जिसमे  विनाशक, परदेसी बाबू, घरवाली बाहरवाली जैसे फिल्मों में काम की थी। हालांकि ये सारी फिल्में उस दौर मे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।

उसी साल हिंदी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अमिताभ बच्चन और उस दौर के सुपरस्टार गोविंदा के साथ नजर आई थी। ये उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।

जिसके बाद वो सुपरहिट फिल्म दिलवाले, लाडला, जिद्दी और दूल्हे राजा जैसे हिट फिल्मों में नजर आई।

काफी समय बाद वह साल 2001 में फिर दमन ए विक्टिम आफ मैरिटल वायलेंस में काम कि। फिल्म मे उनके बेहतरीन भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।

रवीना टंडन फिल्म से ब्रेक लेने के बाद द ड्रामा कंपनी और  नच बलिए जैसे पॉपुलर टीवी शो में जज के रूप में नजर आई।

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय | Manushi Chhillar biography in Hindi

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles