9.1 C
New York
Friday, October 25, 2024

मृणाल ठाकुर का जीवन परिचय | Mrunal Thakur biography in hindi

 

कौन है मृणाल ठाकुर? | Who is Mrunal Thakur ?

TOC

मृणाल ठाकुर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। जो मराठी, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर रही है। उनका जन्म 1 अगस्त 1992 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने मुझसे कुछ कहते हैं ये खामोशियां और कुमकुम भाग्य जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। मृणाल ठाकुर ने हिंदी फिल्म सुपर 30, बटाला हाउस और तूफान जैसी फिल्मों में काम की है।

Also Read – फातिमा सना शेख की जीवनी…

 

मृणाल ठाकुर का जन्म एवं शिक्षा। Mrunal Thakur Birth and Education

मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सहायक महाप्रबंधक हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अपने जन्म स्थान नागपुर से पूरी की। हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता में मास मीडिया की डिग्री प्राप्त करने के लिए मुंबई के किशनचंद चेल्लाराम कॉलेज में दाखिला लिया। मृणाल की रुचि स्कूल के समय से ही अभिनय में थी। यही कारण था कि उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा।

मृणाल ठाकुर का परिवार। Mrunal Thakur Family

मृणाल ठाकुर का जन्म मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता उदय सिंह बी ठाकुर जो पेशे से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सहायक महाप्रबंधक है। मृणाल तीन भाई बहनों में दूसरी नंबर की है। उनकी बड़ी बहन लोचन ठाकुर जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है और छोटे भाई का नाम मंदार ठाकुर है।

पिता का नाम   –  उदय सिंह बी ठाकुर
माता का नाम  –  ज्ञात नहीं
बहन का नाम  –   लोचन ठाकुर
भाई का नाम  –  मंदार ठाकुर

 इन्हें भी पढ़ें 

 बॉलीवुड की खुबसूरत,टाईलैंट और उभरती हुई     अभिनेत्री मौनी रॉय का जीवन परिचय।

 

मृणाल ठाकुर की वैवाहिक जीवन, बॉयफ्रेंड। Mrunal Thakur Marriage and Boyfriend

मृणाल ठाकुर एक अविवाहिता जीवन व्यतीत कर रही है। उनका अफेयर शरद चंद्र त्रिपाठी से है जो पेशे से एक राइटर है। दोनों ने साथ में टीवी रियलिटी शो नच बलिए सीजन 7 के कंटेस्टेंट रही।

मृणाल ठाकुर का सम्पूर्ण जीवन परिचय

पूरा नाम  –  मृणाल ठाकुर
निकनेम – गोलिक
पेशा  –  अभिनेत्री और मॉडल
जन्म तारीख ( DOB) – 1 अगस्त 1992
उम्र( Age)  –  30 साल
जन्म स्थान  –  नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
गृहनगर Hometown  –  थालनेर, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा Education –  बैचलर ऑफ मास मीडिया
कॉलेज /विश्व विद्यालय University –  किशनचंद चेल्लाराम कॉलेज, मुंबई
राशि Zodiac Sign –   सिंह
धर्म Religion  –  हिन्दू
नागरिकता Nationality  –  भारतीय
डेब्यू फिल्म (Debut )  –  हैलो नंदन मराठी फिल्म (2014)
डेब्यू इंडो-अमेरिकन फिल्म  –  लव सोनिया (2018)
डेब्यू बॉलीवुड फिल्म  –  सुपर 30 (2019)
डेब्यू टीवी  –  मुझसे कुछ कहती है … ये खामोशियां (2012-2013)

मृणाल ठाकुर उचाई,वजन। Mrunal Thakur Height

लंबाई (Height) –  5’5”इंच
वजन (Weight ) –  55Kg किलोग्राम
आँखों का रंग (Eye Color)  – गहरे भूरे रंग
बालो का रंग( Hair Color)  –  काला

इन्हें भी पढ़ें 

॰  भुवन बाम (BB ki vines) का जीवन परिचय और जाने इनके सफलता के पीछे की कहानी  

मृणाल ठाकुर का टीवी करियर। Mrunal Thakur TV serials

मृणाल ठाकुर ने 2012-13 में लोकप्रिय धारावाहिक मुझसे कुछ कहते हैं खामोशियां में गोरी भोंसले की भूमिका के साथ टीवी पर शुरुआत की। फिर वह 2012 के टीवी सीरियल अर्जुन में साक्षी आनंद की भूमिका में आईं। टीवी पर पहचान साल 2014 के पॉपुलर सीरियल कुमकुम भाग्य से मिली। इस सीरियल में वह बुलबुल अरोड़ा के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा वर्ष 2013 में उन्होंने दुबई में कॉमेडी स्टेज प्ले फूल दो चार माली की मेजबानी की। इसके बाद वह लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो नच बलिए सीजन 7 में अपने बॉयफ्रेंडस  शरद चंद्र त्रिपाठी के साथ एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी थी।

मृणाल ठाकुर का फिल्मी करियर। Mrunal Thakur Films 

ऐसे में मृणाल ठाकुर ने टीवी इंडस्ट्री से शुरुआत की थी। टीवी पर अपनी अलग पहचान बनाने के बाद उन्होंने 2014 की मराठी फिल्म हैलो नंदन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्हें अगली बार 2018 में इंडो अमेरिकन फिल्म लव सोनिया में देखा गया था। उनके करियर में टर्निंग पॉइंट साल 2019 में आया। जब उन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सुपर 30 में काम मिला। इस फिल्म मे मृणाल सुप्रिया की भूमिका में नजर आई थीं। उसी वर्ष वह 2019 की हिंदी फिल्म बटाला हाउस में बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन इब्राहिम के साथ नंदिता कुमार की मुख्य भूमिका में दिखाई दीं थी। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा विट्टी डांडू, सुरजा और रंगकर्मी जैसी मराठी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी हिंदी फिल्मों में घोस्ट स्टोरी 2020, तूफान 2021, धमाका 2021 और साल 2021 के दिसम्बर मे हिंदी फिल्म जर्सी शामिल हैं।

मृणाल ठाकुर की कुल संपत्ति। Mrunal Thakur Networth

उनकी कुल नेटववर्थ सोशल मीडिया के आंकड़े के अनुसार 2 मिलियन डॉलर है। यानी कुल ₹15 करोड़ रुपए है।

मृणाल ठाकुर की पसंदीदा चीजें। Mrunal Thakur Favourite things

पसंदीदा अभिनेत्री करीना कपूर
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन
पसंदीदा रंग सफेद गुलाबी
पसंदीदा खाना जलेबी
पसंदीदा सिंगर सुनिधि चौहान और अंकित तिवारी

इन्हे भी पढ़ें:- अभिनेत्री प्रणिता/परनिथा सुभाष सफलता की कहानी 

मृणाल ठाकुर से जुड़े फैक्ट। Mrunal Thakur Facts

मृणाल ठाकुर ने साल 2016 में टीवी की लोकप्रिय टीवी धारावाहिक सौभाग्यलक्ष्मी में एक विशेष डांस प्रदर्शन दिया।

इंडो अमेरिकन फिल्म लव सोनिया में मृणाल एक गांव की लड़की की भूमिका में साल 2018 में नजर आई थी।

मृणाल ठाकुर को हिंदी फिल्म मे  प्रसिद्धि  2019 की हिन्दी फिल्म बटाला हाउस से मिली।

वह साल 2020 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग में सिनागमी की किरदार मे नजर आई थी।

मृणाल ठाकुर फिल्म लिस्ट। Mrunal Thakur Film List

विट्टी डंडु (2014 ) – मराठी फिल्म

सुराज्य (2014 ) – मराठी फिल्म

लव सोनिया (2018 ) इंडो अमेरिकन फिल्म

सुपर 30 (2019 )

बाटला हाउस (2019 )

घोस्ट स्टोरी (2020 )

तूफान (2021 )

धमाका (2021 )

जर्सी (2021)

Also read:- मानुषी छिल्लर की सफलता की कहानी और जानेगे उनकी संघर्सपूर्ण कहानी।

मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म। Mrunal Thakur Upcoming film

आंख मिचोली 2022
पिप्पा 2022

FAQ

Q1. मृणाल ठाकुर के पिता का नाम क्या है?

Ans  – मृणाल ठाकुर के पिता का नाम उदय सिंह जी ठाकुर है जो पैसे से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सहायक महाप्रबंधक है.

Q2. मृणाल ठाकुर के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है?

Ans – मृणाल ठाकुर के बॉयफ्रेंड का नाम शरद त्रिपाठी है जो पैशे से लेखक है दोनों ने साथ मे..

Q3. मृणाल ठाकुर की पहली फिल्म कौनसी है?

Ans – मृणाल ठाकुर अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2014 मे मराठी फिल्म हेल्लो नंदन Hello Nandan से की थी।

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles