Gyangoal.in के ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है आज इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा के सफल जीवन के बारे में। बहुत ही कम समय में उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है। इनके अफेयर की दिलचस्प कहानी जो आपको हैरान कर देगी। तो आइए जानते हैं विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय,वैवाहिक जीवन, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें।
कौन है विजय देवरकोंडा ? | Who is Vijay Deverakonda ?
TOC
विजय देवरकोंडा एक भारतीय एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर है। जो मुख्य तौर से तेलुगु और तमिल फिल्मों में नजर आते हैं। इनका जन्म 9 मई 1989 को अचमपेट तेलंगाना में हुआ था। इनकी फिल्में गीता गोविंदा,महानती, अर्जुन रेड्डी और वर्ल्ड फेमस लवर है।
रश्मिका मंदाना पूरी जीवनी। Rashmika Mandanna biography in hindi
विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda biography
[table id=50 /]
Vijay Devarakonda Height
उँचाई Height – 5 ’11 ” फिट इंच
वजन/भार Weight – 74Kg किलोग्राम
Chest – 42 इंच
Wast – 32 इंच
Biceps – 16 इंच
Hair color काला
Eye colorकाला
विजय देवरकोंडा का जन्म और प्रारंभिक जीवन | Vijay Deverakonda birthday and early life
विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को तेलंगाना के कुरनूल जिले के अचमपेट नामक गांव मे हुआ था उनकी उम्र 2021 के अनुसार 32 वर्ष है। वह प्रत्येक साल 9 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका पालन पोषण आंध्र प्रदेश मे हुई थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई आंध्र प्रदेश से की थी। उनके पिता एक टेलीविजन निर्देशक है।
विजय देवरकोंडा का परिवार | Vijay Deverakonda family details
विजय देवरकोंडा का जन्म तेलंगाना के एक शिक्षित मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है जो पेशे से एक टेलीविजन निर्देशक है और माताजी का नाम देवरकोंडा माधवी है जो हैदराबाद में स्पीक इजी की मालकिन है। विजय दो भाई हैं छोटे भाई का नाम आनंद देवरकोंडा है जो USA में डेलोइट में काम करते हैं.
Read More >>> Ravi Teja biography, networth, films
विजय देवरकोंडा की शिक्षा | Vijay Deverakonda education
विजय देवरकोंडा ने अपनी स्कूली पढ़ाई अपने ग्रहनगर स्थित श्री साईं हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी। आगे इंटर स्तरीय पढ़ाई हैदराबाद के सरोज नगर स्थित ईटनटेंपल हाई स्कूल से की थी।आगे अपनी ग्रेजुएशन डिग्री लेने के लीये बदरुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स में नामांकन लिया। जहां से वो बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की। जिसके बाद उनका झुकाव एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा रहने लगा।
विजय देवरकोंडा का अफेयर | Vijay Deverakonda girlfriend
विजय देवराकोंडा साल 2018 में बेल्जियम की एक लड़की वर्जनी के साथ रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। दोनों की कई अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुई थी। जिसके बाद बिजय ने सफाई देते हुये एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बताए। और अफेयर की बात को भी पूरी तरह झूठ बताया। बता दे की विजय देवराकोंडा वर्तमान में अविवाहित जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
पसंदीदा चीजें | Vijay Deverakonda favourite cricketer
पसंदीदा अभिनेता महेश बाबू, पवन कल्याण
पसंदीदा अभिनेत्री सामंथा
पसंदीदा खाना हैदराबादी दम बिरयानी, भारतीय खाना
पसंदीदा रंग काला
पसंदीदा खिलाडी विराट कोहली
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा स्थान केरल
पसंदीदा सिंगर सिड श्रीराम
पसंदीदा लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे
विजय देवरकोंडा का फिल्म करियर | Vijay Deverakonda films list
विजय देवरकोंडा ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2011 में उस दौर की बेहतरीन डायरेक्टर रवि बाबू की रोमांटिक और कॉमेडी से भरी फिल्म नुव्विला से की थी। इस फिल्म में वह एक लोकप्रिय क्रिकेटर की भूमिका में नजर आए थे। जिसके बाद वह कई फिल्मो मे छोटे-मोटे भूमिका में काम किये थे। इस बीच उन्हें फिल्मों में खुलकर अपने टैलेंट को दिखाने का मौका नहीं मिला था।
आगे उन्हें उस दौर की लोकप्रिय फिल्म डायरेक्टर नाग असीन से पहचान हुई। नाग अश्विन ने उन्हें येवडे सुब्रमण्यम’ फिल्म में साइन किया। इस फिल्म में वह सहायक किरदार के रूप में नजर आए थे।
इस फिल्म की शूटिंग में उनके टैलेंट,कौशल, को देखते हुए फिल्म रिलीज होने से पहले इस फिल्म के निर्माता अश्विन की बेटी स्वप्ना दत्त ने उन्हें और कई फिल्मों में साइन कर लिया।
आगे वो साउथ फिल्म के एक से एक बड़े हिट फिल्मों में नजर आये। वो साल 2018 की बायोपिक फिल्म महानती में विजय एंथोनी के किरदार में नजर आए।
साल 2017 में तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म अर्जुन रेड्डी में उनके मुख्य किरदार अर्जुन रेड्डी खूब चर्चा में ही थी। फिल्म मैं ऑपोजिट मुख्य किरदार में शालिनी पांडे नजर आई थी। फिल्म मे विजय के भूमिका को लोगों ने खूब सराहा था।
आगे साल 2018 में तेलुगू रोमांटिक फिल्म गीता गोविंदा में मुख्य किरदार पीछे गोविंदा के रूप में दिखाई दिए थे या फिर किसी मुद्दों के कारण चर्चा में रही थी इस फिल्म नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना मुख्य फिल्म में एक्टर के किरदार में नजर आई थी।
जिसके बाद वह साल 2020 की फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर में काम किया। इस फिल्म में इनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में ऑपोजिट मुख्य किरदार में राशि खान नजर आई थी।
Vijay Deverakonda networth
कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$2 मिलियन
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)14 करोड़
विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्में | Vijay Deverakonda upcoming films
विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म Liger है। फिल्म को जाने-माने साउथ डायरेक्टर जगन्नाथ पुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनन्या पांडे भूमिका मे नजर आने वाले है। ये फिल्म 27 दिसंबर 2022 को सिनेमा घरो मे आयेगी।
विजय देवरकोंडा की दूसरी फिल्म VD12 है। जिसे शिवा निरवना डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म लोगो के बीच साल 2022 के मई महीने में आने वाली है।
विजय देवरकोंडा से जुड़े विवाद | Vijay Deverakonda controversies
विजय पहली बार विवाद से घिरे साल 2018 में अपनी और कृति सुरेश की आई फिल्म महानति में सावित्री किरदार की एक तस्वीर को ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा ‘वाइट ए कूल चिक’ यह कमेंट सार्वजनिक रूप से बेहद भद्दा था। जिसके बाद उनकी इस गलत टिप्पणियों की वजह से विजय देवरकोंडा के लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद वो वह गुस्से में भड़क उठे थे।
उसी साल 2018 में अपनी फिल्म गीता गोविंदा की एक सॉन्ग ‘वाइट द एफ’ रिलीज होने के बाद खूब हंगामा हुआ था। दरअसल यह गीत लोगों की भावनाओं को पूरी तरह से ठेस पहुंचा रही थी। जिसके बाद उन्होँने इस गीत को हटा दिया था।
विजय देवरकोंडा को मिले पुरुस्कार और उपलब्धियाँ | Vijay Deverakonda facts
2015 नंदी पुरस्कार नंदी विशेष और जूरी पुरस्कार
2017 ज़ी तेलुगु गोल्डन अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2018 फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2019 दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
Must Read >>> आर माधवन के बारे में
विजय देवरकोंडा से जुड़े फैक्ट | Vijay Deverakonda facts
विजय देवरकोंडा अभिनेता के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर कंपनी के मालिक भी हैं। जिस कंपनी का नाम किंग ऑफ द हिल इंटरटेनमेंट है।
विजय देवराकोंडा को प्रसिद्ध की फिल्म पेली चुपूल से मिली।
विजय देवरकोंडा अक्सर दान पुण्य करते देखे गये है। उन्होंने पुलवामा हमले में शहीदों के परिवार वालों को मदद किये थे। फिर वो करोना महावारी के दौरान भी कई बार बेघर लोगों की मदद करते दिखे थे।