28.3 C
New York
Friday, July 26, 2024

देबिना बनर्जी का जीवन परिचय | Debina Bonnerjee biography in hindi

 

Gyangoal.in के ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है। आज आप इस आर्टिकल्स के माध्यम से जानेंगे भारतीय सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्री देबिना बनर्जी की जीवनी Debina Bonnerjee biography in hindi,कैसे वे टेलीविजन की दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है। साथ मे जानेगे उनके वैवाहिक जीवन Personal information से जुड़े कई अहम पहलू।

 

 

 

कौन है देबिना बनर्जी? | Who is Debina Bonnerjee ?

TOC

देबिना बनर्जी भारतीय अभिनेत्री है। जो टेलिविजन और फिल्म मे काम करती है। ये हिंदी फिल्म के अलावा तेलुगू ,तमिल, कन्नड़ जैसे फिल्म इंडस्ट्रीज में देखी गई है। इनका जन्म 18 अप्रैल 1983 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। इन्हें साल 2011 में आई एन डी टीवी धारावाहिक रामायण से प्रसिद्धि मिली है। इन्होने इंडियन बाबू,अम्माईलु अब्बायिलू, नंजुंडी और पेरारासु जैसे फिल्मो मे काम की है।

 

 

Also Read>>>मधुरिमा तुली का जीवन परिचय

 

देबिना बनर्जी का जीवन परिचय | Debina Bonnerjee biography

 

Debina Bonnerjee
Debina Bonnerjee and gurmreet singh

 

 

असली नामदेबिना बनर्जी
निकरिनी
पेशे अभिनेत्री
जन्मतिथि अप्रैल 1983
जन्मस्थानकोलकाता ,पश्चिम बंगाल ,भारत
उम्र38 वर्ष (2021 के अनुसार)
स्कूल श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन कोलकाता
कॉलेज गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज कोलकाता
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
धर्म हिंदू
नागरिकताभारतीय
जातिब्राह्मण
वर्त्तमान पतामुंबई, महाराष्ट्र
डेब्यू फिल्मइंडियन बाबू (2003)
डेब्यू टीवीमायावी 2005
बॉयफ्रेंडगुरमीत चौधरी
पति का नामगुरमीत चौधरी
शादी की तिथि15 फरवरी 2011

 

 

देबिना बनर्जी जन्म और शिक्षा | Debina Bonnerjee birthdate and education

देबिना बनर्जी का जन्म 18 अप्रैल 1983 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। साल 2021 के अनुसार उनकी उम्र 38 वर्ष है। प्रत्येक साल 18 अप्रैल को देबिका अपना जन्मदिन मनाती है।

इनका पालन-पोषण कोलकाता से ही हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन कोलकाता से पूरी की थी। आगे गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज कोलकाता से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

 

 

देबिना बनर्जी का परिवार | Debina Bonnerjee family

देबिना बनर्जी का जन्म एक मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक बनर्जी है और माता का नाम सबरी बनर्जी है। देविका दो भाई-बहन है। भाई का नाम अमिताव बैनर्जी हैं।

 

Read More>>>उर्फी जावेद की जीवनी

 

देबिना बनर्जी का फिल्म करियर | Debina Bonnerjee films

देबिना बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में हिंदी फिल्म इंडियन बाबू से की थी। इस फिल्म में वह स सहकलाकार के रूप में नजर आई थी। उसी वर्ष 2003 में तेलुगु फिल्म अम्माईलु अब्बायिलू और कन्नड़ फिल्म   नंजुंडी से दोनो फिल्म इन्डस्ट्रीज मे डेब्यू की थी। आगे उन्होंने पेरारासु 2006 और खामोशियां 2015 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

 

 

 

 

देबिना बनर्जी का टीवी करियर | Debina Bonnerjee TV serials 

देबिना बनर्जी ने शुरुआत में कई फिल्मों में काम करने के बाद 2005 में तमिल टीवी शो मायावी से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए साल 2011 में एनडीटीवी धारावाहिक रामायण में मुख्य किरदार सीता के रूप में नजर आई थी।

उनके सीता के किरदार को लोगों ने ख़ूब पसंद किया था। इस सीरियल में उनके अपोजिट किरदार में बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार गुरमीत चौधरी नजर आए थे। इस धारावाहिक उस दौर की सबसे प्रसिद्ध धारावाहिक में से एक रही थी। इस धारवाहिक से देबिना को लोकप्रियता भी मिली।

आगे वह पति पत्नी और वो 2008, चिड़ियाघर 2011, संतोषी मां 2015 ,Dr Madhumati on duty 2016, जैसे टीवी शो में भूमिका करती नजर आई है। टीवी धारावाहिक के अलावा उन्होंने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है।

उन्होंने अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ 2013 में पॉपुलर भारतीय टीवी रियलिटी शो नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया था। जिसमें दोनों रनर अप बने थे। जिसके बाद एक बार फिर देबिका अपने पति गुरमीत के साथ 2014 में फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का ब्लॉकबस्टर में भी नजर आई थी।

 

 

 

देबीना बनर्जी का वैवाहिक जीवन | Debina Bonnerjee husband

 

Debina Bonnerjee
Debina Bonnerjee husband

 

देबिना बनर्जी एक विवाहित जीवन व्यतीत कर रही है। उन्होंने साल 2011 में एक्टर गुरमीत चौधरी से शादी की है। दोनों एक साथ पहली बार टीवी धारावाहिक रामायण मे  एक्टिंग करते नजर आये थे। आगे दोनो एक साथ कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो मे नजर आये है। दोनों कपल ने दो बच्चे को गोद लिया है।

 

 

 

देबिना बनर्जी का पसंदीदा चीजें | Debina Bonnerjee favorites

देबिना बनर्जी को पढना,डांस ,सिंगिंग,और सफर करना पसंद है।
पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर
पसंदीदा स्थान पटाया, गोवा और दुबई
पसंदीदा सॉन्ग एकला चलो रे

 

 

 

देबिना बनर्जी  से जुड़े फैक्ट | Facts about Debina Bonnerjee

देबिना बनर्जी अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ टीवी सीरियल रामायण 2003, पति पत्नी और वो 2009, टीवी रियलिटी शो नच बलिए सीजन 6 2013, और फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का ब्लॉकबस्टर 2014 मे काम की है।

 

देबिना बनर्जी हिंदी सिनेमा के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मो मे काम की है।

 

देबिना बनर्जी का जन्म कोलकाता बंगाल में हुआ था इन्होंने अपनी पढाई कोलकाता से ही की है।

 

 

Read More>>>मृणाल ठाकुर का जीवन परिचय

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles