21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Rj कार्तिक का जीवन परिचय | Rj Kartik biography in hindi

कौन हैं आरजे कार्तिक? | Who is Rj Kartik ?

TOC

Rj कार्तिक भारत के लोकप्रिय RJ, YouTuber और एक बेहतरीन कहानीकार हैं। उनका जन्म 22 दिसंबर 1990 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। लोगों के बीच उन्हें MyFM रेडियो में RJ के रूप में पहचान मिली है। फिलहाल वह यूट्यूब पर प्रतेक सोमवार को मोटिवेशन स्टोरी लेकर आते हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज के तारीख़ मे आरजे कार्तिक की पहचान एक बेहतरीन कहानीकार के तौर पर हो रही है। उनके यूट्यूब चैनल आरजे कार्तिक से अब तक 18 लाख लोग जुड़ चुके हैं।

 

 

आरजे कार्तिक का जीवन परिचय। Rj kartik age, family, education

नामआरजे कार्तिक
व्यवसाय रेडियो होस्ट, YouTuber, कहानी कार
जन्म तिथि22 दिसंबर 1990
जन्म स्थानजयपुर, राजस्थान, भारत
आयु 30 वर्ष
गृह नगर जयपुर, राजस्थान, भारत
राशि मकर
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
Height5'9″ फिट

 

Rj kartik biography
Rj kartik wife

 

RJ कार्तिक का जन्म एवं शिक्षा। Rj Kartik Birth and Education

आरजे कार्तिक का जन्म 22 दिसंबर 1990 को राजस्थान जिला झालावाड़ के भवानी मंडी में हुआ था। उनका लालन-पालन भवानी मंडी में ही हुआ था। शूरूआती पढ़ाई वो अपने जन्म स्थान के हिंदी मीडियम स्कूल से पूरी की थी। आठवीं क्लास के बाद उनका एडमिशन इंग्लिश मीडियम में हुआ। काफी मेहनत के बाद  दसवीं में 80% मार्क्स लाये थे। जिसके बाद वो 12वी की पढ़ाई साइंस विषय से करना सही समझा। लेकिन वह 11वीं क्लास में फेल हो गए थे जैसे तैसे 12वीं क्लास मे पास हुये। आगे जयपुर से बी.बी.ए के लिए कॉलेज में दाखिला लिया।

 

Rj कार्तिक का वैवाहिक जीवन। Rj kartik wife

Rj कार्तिक शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने अश्वनी व्यास से शादी की है।

 

आरजे कार्तिक का परिवार। Rj kartik Family

आरजे कार्तिक का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी ज्ञात नहीं है।
पिता का नाम  – ज्ञात  नहीं
माता का नाम  –  ज्ञात नहीं
भाई बहन का नाम  – ज्ञात नहीं

 

यश की जीवनी | Yash biography in hindi

 

आरजे कार्तिक को मिले पुरस्कार एवं उपलब्धियां। Rj kartik Awards and Achievements

आरजे कार्तिक लंबे समय से आरजे के तौर पर शानदार काम कर रहे हैं। वह अपनी कहानी से लोगों को काफी प्रेरित करते आ रहे हैं।  उनके बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें कई बार सर्वश्रेष्ठ रेडियो कार्यक्रम के लिए IRF अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

 

आरजे कार्तिक की संघर्षपूर्ण करियर। Rj Kartik Struggle career

Rj kartik biography
Rj kartik instagram

 

आरजे कार्तिक की शुरुआती जिंदगी काफी साधारण थी। 12वीं के बाद से उनकी सोच बदलाव आया। उन्होंने भीड़ को छोड़कर कुछ अलग करना चाहने लगे। लेकिन उसे यह भी नहीं पता था कि आखिर खुद का गोल क्या है। आरजे बताते हैं कि मीडिया की खबरों में उनकी दिलचस्पी शुरू से ही थी। जब उन्हें समय मिलता था तो वे ज्यादातर अखबार पढ़ते थे।

उन्हें सबसे पहले उनके नाना ने मीडिया में करियर बनाने की सलाह दी थी। फिर उन्होंने देवरिया विश्वविद्यालय इंदौर को मीडिया से रूबरू होने के लिए एक इंटरसिप दिया। रिजल्ट देर से आने के कारण उन्होँने फैसला किया  क्यों ना इसी बीच स्नातक की डिग्री हासिल की जाय। वो BBA की डिग्री पाने के लीये जयपुर में दाखिला लिया। जिसके बाद उनका कॉलेज का सफर शुरू हुआ। वह अपना अधिकांश समय कॉलेज में रेडियो सुनने में समय दिया करते थे।

रेडियो जॉकी से प्रेरित होकर उन्होंने फैसला किया कि मुझे रेडियो जॉकी बनना है और फिर उन्होंने जयपुर आकर कई रेडियो जॉकी के पास जाकर इंटरव्यू के लिए अप्लाई किया येसा काफी दिनो तक चला। उन्हें पहली बार जयपुर में इंटर्नशिप मे काम करने का मौका मिला। कुछ समय काम करने के बाद उन्हें रेडियो के एक विज्ञापन में एक छोटा सा रोल करने का मौका मिला। आगे उन्हें कोटा में पहली बार रेडियो जॉकी की नौकरी मिली। कुछ समय बाद वह MyFm से जुड़ गए।  कुछ समय उन्हें मोटिवेशनल स्टोरी के साथ लोगों के बीच आने को कहा गया।

साल 2017 में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म में कदम रखा। वह प्रत्येक सोमवार को लोगों को बीच एक प्यारी सी कहानी लेकर आने लगे। धीरे-धीरे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर खास कर यूट्यूब पर आने लगे। आज के तारीख़ में आरजे कार्तिक की कहानी को काफी पसंद किया जाता है।आज उनके यूट्यूब चेनल के साथ लगभग 1.8M मिलियन लोग जुड़ चुके है।

 

Rj praveen biography,wife,Birthday,Networth

 

 

 

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles