23.9 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Gaurav Kapoor biography, comedy, networth। गौरव कपूर का जीवन परिचय

 

आज की इस पोस्ट में हम मशहूर भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गौरव कपूर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। गौरव कपूर ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के जरिए देश के अलावा विदेश के अलग-अलग शहरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर काफी लोकप्रियता हासिल की है। आप इस पोस्ट के अंत तक बने रहे ताकि गौरव कपूर का संघर्षपूर्ण जीवन, वैवाहिक जीवन, शिक्षा, लाइफस्टाइल,परिवार,करियर,यूट्यूब जर्नी और जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातें जान सके।

TOC

गौरव कपूर कौन है? | Who is Gaurav Kapoor ?

Gaurav Kapoor (Comedian) biography hindi

 

गौरव कपूर भारत के प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन के अलावा यूट्यूबर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक पत्रकार भी हैं। ये कॉमेडी क्लब में लाइव परफॉर्म भी किया करते हैं। इन सबके अलावा अपने इस हास्य टैलेंट को सोशल मीडिया के माध्यम से भी लाखो लोगों तक पहुंचाते हैं। इनके यूट्यूब चैनल गौरव कपूर से लगभग 7 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। जो एक उपलब्धि से कम नहीं ये उपलब्धियां इन्होंने लगभग 4 सालों में हासिल की है। रसैल पीटर्स के ऑलमोस्ट फेमस वर्ल्ड टूर करने के बाद इनकी लोकप्रियता देश-विदेश में काफी तेजी से बढ़ी।

 

गौरव कपूर का जीवन परिचय

पूरा नाम Realname – गौरव कपूर

जन्मदिन Birthday  – 30 नवंबर 1987

जन्म स्थान Birthplace  – वाराणसी उत्तर प्रदेश भारत

उम्र Age  –  34 साल (2022 के अनुसार)

व्यवसाय Profession –  स्टैंड-अप कॉमेडियन, युटुबर, पत्रकार

गृहनगर Hometown  –  वाराणसी उत्तर प्रदेश

पत्नी Wife –   श्रेया कपूर

स्कूल School –   सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल जनकपुरी नई दिल्ली

कॉलेज यूनिवर्सिटी Collage –  महाराजा अग्रसेन कॉलेज नई दिल्ली यूनिवर्सिटी (2007- 2010) और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (2011- 2013)

शैक्षणिक योग्यता education  – बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स जर्नलिज्म) (2007- 10) ,मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (2011-13)

राष्ट्रीयता Nationality  – भारतीय

धर्म Religion  – हिंदू

राशि Zodiac  –  धनु राशि

जाति Caste –  कपूर

 

गौरव कपूर की लंबाई Height

लंबाई Height 5’4”फिट

वजन/भार Weight – 65Kg किलोग्राम

आंखों का रंग काला

बालों का रंग काला

 

 

गौरव कपूर का जन्म

भारत के  मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव कपूर का जन्म 30 नवंबर 1987 को वाराणसी उत्तर प्रदेश भारत के एक हिंदू परिवार में हुआ था। गौरव के पिता एक बिजनेसमैन रहे और माताजी एक ग्रहणी है। इनके पिताजी का बिजनेस अधिकांश दिल्ली से चलने के कारण इनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था।

इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल जनकपुरी नई दिल्ली से पुरी की और आगे कॉलेज की पढ़ाई महाराजा अग्रसेन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से (2007-10) मे बेचलर ऑफ़ आर्टस की डिग्री हासिल की और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी नई दिल्ली से (2011-13) मे मास्टर ऑफ़ फैशन मैनेजमेंट की डिग्री भी पूरी की थी।

 

 

गौरव कपूर की शिक्षा

गौरव कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल जनकपुरी नई दिल्ली से पूरी की थी। और आगे कॉलेज की पढ़ाई महाराजा अग्रसेन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी एवं नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी कॉलेज से इन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स जनरलिज्म ऑनर्स (2007-10) से पढाई पूरी की इसके अलावा  मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी डिग्री हासिल की थी।

>>समय रैना का जीवन परिचय | Samay Raina biography in hindi

 

गौरव कपूर का परिवार

गौरव कपूर का जन्म वाराणसी उत्तर प्रदेश के एक हिंदू परिवार में हुआ था। इनके पिता युगल कपूर एक बिजनेसमैन थे और माताजी सुनीता कपूर एक गृहिणी रही। इनके दो भाई प्रतीक कपूर और कार्तिक कपूर है। गौरव की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम कृतिका कपूर है ।

 

गौरव कपूर शादी,अफेयर

गौरव कपूर एक वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इनकी शादी 28 फरवरी 2017 को श्रेया शर्मा से हुई।

 

 

गौरव कपूर का कैरियर

गौरव कपूर 17 साल की कम उम्र से ही रेडियो जॉकी के एक रेडियो कार्यक्रम की मेजबानी करते थे। उस समय गौरव हाई स्कूल में पढ़ाई करते थे। उन्होंने आगे वेंकटेश्वर कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की और फिर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फैशन मैनेजमेंट के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

बाद इन्होंने एक निजी कंपनी में नौकरी की। बताया जाता है कि गौरव ने एक्टिंग में अपने कैरियर बनाने के लिए कॉरपोरेटि विभाग की नौकरी तक छोड़ दी थी। कैरियर की शुरूआत में इन्होंने रोमी और वाइट रेनबो जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। इसके बाद इन्होंने भारतीय टीवी के कई अलग-अलग शो का भी हिस्सा रहे थे। गौरव स्टैंड-अप कॉमेडी में कदम रखने से पहले वह पैंटालून में प्लानिंग और मर्चडाइजिंग के लिए एक असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने 2010 में एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) के लिए कॉपी एडिटर फॉर और एक रिपोर्टर के तौर पर भी काम किया। हालांकि गौरव 5-6 महीने इस नौकरी को करने के बाद छोड़ दिये थे। फिर 2012 में जेनेसिस लग्जरी फैशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए मार्केटिंग इंटरन के तौर पर भी काम किया था। गौरव ने कैनवस लाफ क्लब, बज ऑफ बिग माइक के अलावा और भी कई प्रतियोगिताओं का भी हिस्सा बने आगे उन्होंने यूट्यूब की लोकप्रियता को देखते हुए यूट्यूब पर अपना एक चैनल बनाया और 2017 में अपना पहला कॉमेडी वीडियो अपलोड किया।

देखते-देखते यूट्यूब पर भी इनकी लोकप्रियता बड़े स्तर पर बड़ी आज के तारीख में गौरव कपूर यूट्यूब चैनल भारत के जाने-माने स्टेनडअप-कॉमेडीयन यूट्यूब चेनल के लिस्ट में शुमार है।

 

 

गौरव कपूर नेटवर्थ

गौरव कपूर का पैसे कमाने का स्रोत यूट्यूब, शो एवं एडवरटाइजिंग है। इनकी नेटवर्थ की बात करें तो 2020 में इनकी कुल नेटवर्क लगभग  20 से ₹30लाख रूपए आंकी गई है। इनकी बढती लोकप्रियता को देखते हुए आगे आने वाले समय में इनकी नेटवर्थ  में वृद्धि हो सकती है।

 

 

गौरव कपूर विवाद Controversy

जब आप एक सफल इंसान बन जाते हैं तो आप पर आपके चाहने वालों से लेकर आपको नापसंद करने वालों की भी नजर होती है। इनमें से कई ऐसे लोग होते हैं जो आपके द्वारा की गई कई गतिविधियों पर खासा नजर रखते हैं। अगर आप छोटी सी गलती करते हैं तो उन छोटी गलती को लोग काफी जोर-शोर से बडा बनाने का काम करते हैं। उन लोगो मे कई की मनसा होती है कि आपकी सफलता की गाड़ी को रोका जाय।

गौरव भी इन सब के बीच फंसे उन्होंने पहली बार विवाद में 6 अप्रैल 2017 को अपने द्वारा बनाए गए जोक्स वीडियो इनफील्ड बुलेट और राइडर्स वीडियो को लेकर काफी ट्रोल किए गए हालांकि ये सब मसला कूछ दिनो तक चलने के बाद थमा।

 

 

गौरव कपूर से जुड़े फैक्ट

  • गौरव कपूर ने स्मार्टफोन, पासवर्ड, नैनो और लाइबाय जैसी कंपनी के प्रोडक्ट के लिए कई फनी विज्ञापन वीडियो भी बनाएं।
  • गौरव कपूर ने 2020 में कई मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ अमेजिंग फनी शीर्षक शो का हिस्सा रहे।
  • गौरव ने मुंबई में अनेक ओपन माइक शो किए जिसमें उन्होंने कई प्रतियोगिता भी जीते है।
  • इन्होंने 2018 को अमेज़न प्राइम वीडियो हाकार में भी काम किया था।
  • गौरव कपूर वर्ष 2020 फरवरी में जस्ट कॉमेडी फेस्टिवल चंडीगढ़ में भी अभिनय किया।
  • गौरव कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में एक आयोजित स्टैंड अप कॉमेडियन प्रतियोगिता में अव्वल आए थे।

Gaurav Kapoor Social media Handles

Gaurav Kapoor (Comedian) YouTube channel

 

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles