आज के पोस्ट आप जानेंगे योगी आदित्यनाथ 2.0 सरकर के नये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का सम्पूर्ण जीवन, परिवार,शिक्षा,उम्र,पत्नी,शादी,राजनीतक करियर,फोटो,और जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातें।
कौन है ब्रजेश पाठक ? | Who is Brajesh Pathak ?
TOC
ब्रजेश पाठक भरतीय राजनेता है जो 25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री के रुप शपथ लिया है। इनका जन्म 25 जून 1964 को मल्लावन जिला, हरदोई उत्तर प्रदेश मे हुआ था। इनका राजनीतक करियर बहुजन समाज पार्टी के साथ 2004 से 2016 तक रहा। जिसके बाद से वो BJP भरतीय जनता पार्टी राजनीतक पार्टी मे शामिल है।
Must Read>>हेमंत विश्व शर्मा का जीवन परिचय।Himanta biswa Sarma biography in hindi
ब्रजेश पाठक का जीवन परिचय | Brajesh Pathak biography
[table id=70 /]
ब्रजेश पाठक की शिक्षा | Brajesh Pathak education
ब्रजेश पाठक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने जन्म स्थान हरदोई उत्तर प्रदेश से की थी। आगे वह लखनऊ विश्वविद्यालय से इतिहास मे LLB और MA की डिग्री हासिल किये थें। उन्होंने वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद कई वर्ष तक वकालत किये थे।
ब्रजेश पाठक का जन्म और परिवार | Brajesh Pathak birthday and family details
ब्रजेश पाठक का जन्म तिथि 25-06-1964 को उत्तर प्रदेश के हरदोई नामक स्थान में हुआ था। उनका बचपन उत्तर प्रदेश में गुजरा था। साल 2022 के अनुसार उनकी उम्र 57 वर्ष है। उनके पिता का नाम सुरेश पाठक और माताजी का नाम कमला पाठक है।ब्रजेश पाठक बचपन से राजनीतिक कार्यों में काफी रुचि रखते थे। उन्होँने अपने करियर की शुरुआत एक सामाजिक कार्यकर्ता रुप मे किया था।
ब्रजेश पाठक की पत्नी और शादी | Brajesh Pathak wife
ब्रजेश पाठक एक शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने साल 1995 को न्रमता पाठक नामक लड़की से अरेंज मैरिज किये। दोनों कपल को एक बेटा और एक बेटी है।
ब्रजेश पाठक का राजनीतिक करियर | Brajesh Pathak political career
ब्रजेश पाठक राजनीतिक में कदम रखने से पहले वो एक पेशेवर जाने-माने वकील थे। वह साल 1989 में LUSU उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए। जिसके अगले वर्ष उन्हे 1990 मे LUSU का अध्यक्ष बना दिया।
साल 2004 में 14वे लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए।
आगे 2004 से 2008 तक विदेश मामलों में स्थाई समिति के सदस्य बन के पद भार को संभाला।
2007 से 2008 के बीच उन्हें कोयला और इस्पात के स्थाई समिति का सदस्य बना दिया।
साल 2008 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए।
2010 में उन्हें हाउस कमेटी और सामान्य प्रयोजन समिति के सदस्य बना दिया गया।
आगे साल 2012 में वह एक सदस्य के रूप में गृह मामलों समिति टीम का हिस्सा बने।
वर्ष 2017 में विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए।
2017 में बृजेश पाठक बहुजन समाज पार्टी के साथ अपने पुराने राजनीति रिस्ते को तोड़कर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की उपस्थिति में भाजपा को ज्वाइन किया।
उसी वर्ष को विधानसभा चुनाव में लखनऊ सेंट्रल सीट से विधायक बने।
साल 2019 को योगी आदित्यनाथ के सरकार में बृजेश पाठक को विधायी न्याय और ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवा विभागों का पदभार संभालने का अवसर मिला।
साल 2022 में योगी 2.0 के सरकार मे बृजेश पाठक 25 मार्च को केशव प्रसाद मौर्य के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।
Must Read-Major Gaurav Arya को पाकिस्तान का बाप क्यों क्यों कहा जाता है…