आज का ये पोस्ट हिन्दी सिनेमा के उभरते हुये एक्टर अभिमन्यु दसानी के जीवन के बारे में विस्तार से होने वाली है। अभिमन्यु दसानी अपनी आने वाली हिन्दी फिल्म निक्कमा की वज़ह से लगातार चर्चा मे बने हुए है। अगर आप भी अभिमन्यु दसानी का जीवनी,परिवार,लाइफस्टाइल,शिक्षा,अफेयर,करियर,और जीवन से जुड़े फैक्ट जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट के अंत तक बने रहे।
कौन है अभिमन्यु दसानी? | Who is Abhimanyu Dasani?
TOC
अभिमन्यु दसानी भारतीय अभिनेता और एक निर्देशक है। जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मो में काम करते हैं। उनका जन्म 21 फरवरी 1990 को मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के रूप में किया था। साल 2018 में हिंदी फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता है से अभिनय करियर का शुरुआत किया।अभिमन्यु दसानी बॉलीवुड के जाने-माने एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे हैं।
Abhimanyu Dasani birthday and education
अभिमन्यु दसानी का जन्म बुधवार 21 फरवरी 1990 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल मुंबई से पूरा किया था आगे मीठीबाई कॉलेज मुंबई से स्नातक की डिग्री लेने के बाद न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी द ली स्ट्रेसबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट कैलिफोर्निया में दाखिला लिया और वहीं से अभिनय सिखा था।
Abhimanyu Dasani mother, father, family
अभिमन्यु दसानी का जन्म एक उद्यमी परिवार में हुआ था। इनके पिता हिमालय दासानी एक जाने-माने बिजनेसमैन है और माताजी हिंदी सिनेमा की बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस भाग्यश्री है। ये दो भाई बहन है। बहन का नाम अवंतिका दासानी है
Read More>>>कौन है विवेक रंजन अग्निहोत्री ?
Abhimanyu Dasani movies, new movies
अभिमन्यु दसानी ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के रूप में साल 2011 में हिंदी फिल्म दम मारो दम और नौटंकी साला से किया था। आगे साल 2018 में बॉलीवुड फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता है से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद साल 2020 में हिंदी फिल्म आंख मिचोली में मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म लीड रोल में बॉलीवुड सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आई थी। साल 2022 के जून महीने में कॉमेडी से भरी हिंदी फिल्म निकम्मा में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे इस फिल्म इनके अलावा में लीड रोल में Shirley Setia और बॉलीवुड टैलेंटेड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी नजर आने वाली है। यह फिल्म 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Abhimanyu Dasani news, movies, instagram
अभिमन्यु दसानी ने अपने करियर की शुरुआत एक सहायक निदेशक के रूप में किया था।
पहली फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता है के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।
इनके नाना जी विजय सिंह रावमाधवन पटवर्धन सांगली के महाराजा के वंशज हैं।
अभिमन्यु दसानी बॉलीवुड के जाने-माने एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे हैं।
>>>सोफिया अंसारी का जीवन परिचय | Sofia Ansari biography, photos, instagram