28.3 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Makar Sakranti 2023 – इस वजह से 15 को मनाया जायेगा मकर सक्रांति, इतिहास जाने…

Makar Sakranti 2023 date, Importance, History

TOC

Makar Sakranti 2023
Makar Sakranti 2023 date, Importance, History

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि प्रत्येक वर्ष हमारे देश में लगभग 2 हजार पर्व मनाया जाता है,उसी मे एक बेहद प्रसिद्ध त्यौहार मकर सक्रांति है,मकर क्रांति पौस मास में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है तब इस खास पर्व को मनाया जाता है। अधिकांश तौरपर मकर सक्रांति जनवरी के 14 तारीख को मनाया जाता है, चलिए आगे इस पोस्ट में जानते हैं कि मकर संक्रांति क्यों मनाया जाता है,मकर सक्रांति का महत्त्व,मकर संक्रांति का इतिहास और मकर संक्रांति पर्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातें जाने वाले।

 

Money with Meme >>> Meme Chat App se 2022 me paise kaise kamaye

 

मकर सक्रांति क्या है?

Makar Sakranti 2023
Makar Sakranti 2023

मकर संक्रांति हिंदुओं का एक बेहद प्रसिद्ध त्योहार है,इस त्यौहार को देश के राज्यों में अलग-अलग विधि विधान के साथ मनाते हैं। मकर सक्रांति सूर्य देव को समर्पित हैं। मकर संक्रांति का त्यौहार को देश के गुजरात,बिहार, झारखंड,राजस्थान,उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास दिन लोग तिल और गुड़ से बनी लड्डू खाते हैं।

 

मकर सक्रांति क्यों मनाया जाता है और इतिहास?

मकर सक्रांति भारत के अधिकांश राज्यों में बड़े धूमधाम के साथ सदियों से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति कब से और क्यों मनाया जाता है इसके पीछे अनेकों ऐतिहासिक पौराणिक कथाएं हैं।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार इस खास दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं और इस दिन से ये दिन मकर सक्रांति के नाम से जाना जाता है।

इसके अलावा एक और मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अंगूठे से निकली देवी गंगाजी भगीरथ के पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थी और भगीरथ के पूर्वज महाराज सागर के पुत्रों को मुक्ति प्रदान हुआ था।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु ने असुरों का अंत कर उनके सिरों को मंदार पर्वत में दबाकर युद्ध समाप्त किया था।

घर बैठे पैसे कमाने के 5 तरीके

 

मकर संक्रांति कब मनाई जाती है?

Makar Sakranti 2023 date
Makar Sakranti date

मकर संक्रांति का त्यौहार प्रत्येक वर्ष जनवरी के महीने में मनाया जाता है अधिकांश 14 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन कई बार इस पर्व को 13 और 15 जनवरी को भी मनाया गया। साल 2023 में मकर संक्रांति 14 जनवरी दिन शनिवार को मनाया जायेगा।

 

 

मकर सक्रांति को मनाने का तरीका

मकर सक्रांति के दिन गंगा में स्नान करना एवं दान पुण्य करना बेहद उत्तम माना जाता है।

मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान करने के अलावा खिचड़ी,गर्म वस्त्र, तिल,चावल,घी, कंबल,गुड़ के दान और भगवान के दर्शन से परिवार मे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कई स्थानों पर इस खास दिन पर पतंग उड़ाई जाती है।

कई राज्यों में इस दिन तिल से बने अनेको व्यंजन का सेवन करते हैं।

 

 

 

FAQ

मकर संक्रांति कब है 2023?

14 जनवरी दिन शनिवार

 

मकर संक्रांति में किसकी पूजा की जाती है?

भगवान सूर्य की

 

मकर संक्रांति में किस चीज का भोग लगाया जाता है?

तिल और गुड़ के लड्डू का

 

मकर सक्रांति किन-किन राज्य में मनाया जाता है?

बिहार,उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल,गुजरात, तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश,महाराष्ट्र,केरल,उड़ीसा, हरियाणा,पंजाब,असम,कश्मीर के अलावा और भी कई राज्य में मनाया जाता है।

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles