6.7 C
New York
Friday, March 29, 2024

most popular bhojpuri actress photo and name list 2023

आज का ये पोस्ट भोजपुरी सिनेमा की 10 सबसे फेमस भोजपुरी अभिनेत्री, Top 10 Popular bhojpuri actress 2022 के बारे मे विस्तार से जानने वाले है। अगर आप भोजपुरी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस लोकप्रियता के मामले में कितने नंबर पर है।

10.Chandni Singh

चांदनी सिंह एक भोजपुरी अभिनेत्री हैं। जो मुख्य तौर से भोजपूरी सिनेमा में काम कर रही हैं। उनका जन्म 2 अगस्त 1993 को बिहार में हुआ था। चांदनी सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2017 में सुपरस्टार खेसारी लाल के साथ म्यूजिक एल्बम पलंग करे छोय से डेब्यू किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2018 में भोजपुरी फिल्म मैं नगीना तू सपेरा से की। इन्होँने भोजपुरी फिल्म बॉस, बद्रीनाथ और क्रेक फाइटर मे अभिनय की है।

9.Anjana Singh

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह बतौर ऐक्ट्रेस मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं। उनका जन्म 7 अगस्त 1990 को लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था, साल 2012 में उन्होंने भोजपुरी सीरियल भाग ना ​​बांचे कोई से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म एक और फौलाद से अपने फिल्म में डेब्यू किया। अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पहले 2 सालों में करीब 25 फिल्में साइन की हैं। वह अब तक भोजपुरी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्मे दे चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में लावारिश, 2013 में ट्रक चालक , 2016 दबंग आशिक, 2019 में मैंने उनको सजन चुन लिया जैसे फिल्म मे काम कर चुकी है।

8.Madhu Sharma

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MADHU SHARMA ❤️ (@madhhuholic)

मधु शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी है। जो भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगू एवं मराठी फिल्मों में कार्य करती है। उनका जन्म जोधपुर राजस्थान भारत में हुआ था। वह अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में तमिल फिल्म गुरुपरवाई से किए थे। आगे वो साल 2012 मे फिल्म एक दूजे के लिए से भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण की। फिर उन्होंने 2013 में हिंदी सिनेमा हम हैं प्यार में से डेब्यू की थी। हालांकि साल 2012 के बाद वो पूरी तरह से भोजपुरी सिनेमा मे काम कर रही है। मधु शर्मा ने अब तक भोजपुरी सिनेमा के कई बड़ी फिल्में कर चुकी है साल 2013 में छपरा के प्रेम कहानी , 2013 में दूल्हे राजा, 2014 में योद्धा, 2015 में गुलामी, वर्ष 2016 में खिलाड़ी, 2017 में चैलेंज 2018 में मां तुझे सलाम ,2019 में जय हिंद एवं साल 2021 मे दुल्हन वही जो पिया मन भावे फिल्म शामिल है।

Also read: अभिनेत्री मधु शर्मा की सम्पूर्ण जीवनी जानने के लिए यंहा क्लिक करे

7.Smiriti Sinha

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smrity Sinha (@smritysinha_official)

Smiriti Sinha भोजपुरी फिल्म के आलावा हिन्दी सीरियल मे भी काम कर चुकी है,इनका जन्म 4 सितंबर 1989 दुमका झारखंड भारत मे हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में भोजपुरी फिल्म रंगीला बाबू से की थी। जिसमें स्मृति मुख्य भूमिका में थी। उस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ मुख्य किरदार में थे आगे वर्ष 2013 में उन्होंने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल के साथ फिल्म प्यार झुकता नहीं में साथ काम किया। वह अगली बार 2014 में पवन सिंह के साथ प्रतिज्ञा 2, वर्ष 2016 में साजन चले ससुराल 2 में दिखाई दीं। स्मृति भोजपुरी सिनेमा में प्रसिद्ध वर्ष 2013 में फिल्म साजन चले ससुराल से मिली फिर उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की लाइन लगा दी जैसे देवरा पर मनवा डोली 2012, प्रेम दीवानी 2013, खून भारी मांग 2014, सुहाग 2015, साजन चले ससुराल 2016, जेसी भोजपुरी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने साल 2017 में भोजपुरी फिल्म के अलावा उड़िया फिल्म टाइगर में भी काम किया।

6.Nidhi Jha

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nidhi Yash Mishra (@nidhijha05)

निधि झा लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री हैं। जो भोजपुरी सिनेमा के अलावा हिंदी सिनेमा और टीवी में काम की है। उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। उन्होंने हिंदी टीवी शो बालिका वधू, संकट मोचन महाबली हनुमान, सपने सुहाने लड़कपन के, और क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिकों में अभिनय कि है। साल 2016 के बाद वो भोजपुरी सिनेमा मे काम कर रही है। उनकी भोजपुरी फिल्मों में गदर, सत्या, दिलबर और क्रैक फाइटर शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा में निधि झा को पहचान 2017 में आई फिल्म सत्या से मिली। निधि झा को लूलिया के नाम से भी जाना जाता है।

5.Kajal Raghwani

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

काजल राघवानी एक टैलेंटेड एक्ट्रेस के जो काफी मशहूर हैं इनकी लोकप्रियता केवल भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं है। इनका जन्म 20 जुलाई 1990 को तेघरा बेगूसराय बिहार में हुआ था।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में भोजपुरी फिल्म रिहाई से की थी। वह अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म दबंग आशिक 2016, सरकार राज 2017, बलमा जी लव यू 2018 और कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम कि है।

4.Amrpali Dubey

आम्रपाली दुबे को एक अभिनेत्री के साथ-साथ एक गायिका के रूप में भी जाना जाता है।  इनका जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। ये मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम करती है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में टीवी सीरियल तेरी पलकों की छाया से की थी। जिसके बाद साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म में उनकी और सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने अब तक भोजपुरी सिनेमा को दर्जनों हिट फिल्में दी हैं।

3.Rani Chatterjee

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री में से एक हैं। इनका जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला से की थी। वो इस फिल्म में रानी की भूमिका के लिए बहुत प्रसिद्ध हुईं थी। उन्होंने दामाद, नागिन, रानी नंबर 786, रानी चली ससुराल जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कि है। ये हमेशा अपने बेहद हॉट रोल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन्होंने न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में बल्कि कई हिंदी वेब सीरीज और एलबम में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है.

2.Monalisha

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा एक येसी भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत के अधिकांश फिल्में, टीवी शो हिंदी में किए हैं।  आज मोनालिसा अपने टैलेंट के दम पर भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बना चुकी है। ये भोजपुरी के अलावा  तमिल तेलुगू, और हिंदी फिल्मो मे काम की है। इनका जन्म 21 अक्टूबर 1982 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। इन्होनें उड़िया फिल्म जय श्रीराम साल 1999 मे फिल्म मे कदम रखा। जिसके बाद वो लगातार टीवी,शो,और फिल्म मे अभिनय करती आ रही है। इन्होनें
Naagin,Hitler,Raju Banal Collector Babu,Tu Jaan Hau Hamaar,और En Peyar Kumarasamy जैसे भोजपूरी फ़िल्म मे काम कर चुकी है।

1.Akshra Singh

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह एक बेहद खूबसूरत टैलेंटेड एक्ट्रेस के अलावा एक मशहूर सिंगर भी हैं। इनका जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने  अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में भोजपुरी फिल्म प्राण जाए पर वचन ना जाए से की थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2015 से 17 के बीच टीवी सीरियल में काम की थी। भोजपुरी सिनेमा के अलावा वह टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इन्होंने कई हिट भोजपुरी एल्बमों में भी अपनी आवाज दी है।

okkdheeraj
okkdheerajhttp://gyangoal.in
Blogger managing 3 websites, SEO professional, content writer , digital marketing enthusiast and also a frontend designer. Always ready to showcase and enhance my knowledge .

Latest Articles